{"_id":"60fbb34b86c70e7572444526","slug":"seven-ambulances-became-part-of-delhi-prison-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कारागार विभाग में शामिल हुई सात एंबुलेंस, अब तिहाड़ जेल के पास हुईं आठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कारागार विभाग में शामिल हुई सात एंबुलेंस, अब तिहाड़ जेल के पास हुईं आठ
Sat, 24 Jul 2021 11:59 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:59 AM IST
सार
- कारागार विभाग ने गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस(जीईएम) पोर्टल के माध्यम से खरीदा है
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कारागार विभाग को सात नई एंबुलेंस मिली है। अब तक 12 एंबुलेंस शामिल हो गई हैं। जिसमें से आठ तिहाड़ जेल, दो मंडोली और दो रोहिणी जेल में लगाई गई है। दिल्ली कारागार विभाग ने सात एंबुलेंस को गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस(जीईएम) पोर्टल के माध्यम से खरीदा है। जिसकी आपूर्ति मेसर्स फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने की है।
एंबुलेंस में 9 सीट है। तिहाड़, रोहिणी और मंडोली परिसरों से दैनिक आधार पर ओपीडी और आपात स्थितियों में कैदियों को जेल से बाहर विभिन्न अस्पतालों में ले जाने में इस्तेमाल किया जाता है। जेल अधिकारियों का कहना है कि एंबुलेंसों के आने से जेल के कैदियों को दी जा रही चिकित्सा सहायता सुगम हो जाएगी। शुक्रवार को मेसर्स मोटर्स कंपनी ने जेल मुख्यालय तिहाड़ में एंबुलेंस की डिलीवरी की। इस दौरान जेल महानिदेशक संदीप गोयल समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।