फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   servant crushed 2 women during learning driving, police arrested

ड्राइविंग सीखने के दौरान कारोबारी के नौकर ने 2 महिलाओं को कुचला, पुलिस ने किया अरेस्ट

Wed, 07 Jun 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Jun 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
 servant crushed 2 women during learning driving, police arrested
इसी कार से हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में मंगलवार सुबह एक कारोबारी के नौकर ने कार से दो महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल का लोकनायक अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी नौकर कृष्णा (25) को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस की माने तो वह अपने मालिक की होंडा सिटी कार साफ कर रहा था। तभी कार लेकर सड़क पर निकल गया। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी जब्त कर लिया है।       
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मनोज जैन सपरिवार अशोक विहार फेज वन के ई-ब्लॉक में रहते हैं। उनका खारी बावली में कारोबार है। मंगलवार सुबह नौकर कृष्णा उनकी होंडा सिटी कार की सफाई कर रहा था। तभी कार लेकर सड़क पर निकल गया। इस दौरान कार की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने के निर्माणाधीन मकान के आगे बर्तन धो रहीं दो महिलाओं को कुचल दिया। फिर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।     
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी महिलाओं को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पूजा (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं तबीयत बिगड़ने पर दूसरी महिला कमलेश (30) को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

जांच में पुलिस को पता चला कि पूजा अपने पति रामप्रसाद व कमलेश अपने पति रामसेवक के साथ निर्माणाधीन मकान में रहती थी। पूजा पांच माह की गर्भवती थी। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने दोस्त की मदद से नौकर को दबोचा 

 servant crushed 2 women during learning driving, police arrested
arresting

घटना को अंजाम देने के बाद फरार नौकर को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके दोस्त बबलू का सहारा लिया। पुलिस ने बबलू से आरोपी के मोबाइल पर फोन करवाया। कृष्णा ने बबलू को बताया कि वह ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने जा रहा है। 

पुलिस के कहने पर बबलू ने उसे झूठी कहानी बताकर अपने झांसे में लिया। बबलू ने कृष्णा को बताया कि दोनों महिलाओं की हालत ठीक है। अगर माफी मांग लेगा तो मामला रफा-दफा हो सकता है। पुलिस तक बात नहीं जाएगी। बबलू के बातों पर भरोसा कर कृष्णा वापस आ गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed