फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Separate palm rejoined with hand in ganga ram hospital after ten hours.

गंगा राम अस्पताल में 10 घंटे बाद जोड़ी गई कटी हथेली

Wed, 17 Dec 2014 04:20 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
Separate palm rejoined with hand in ganga ram hospital after ten hours.

रूद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक युवक का हाथ

विज्ञापन
मशीन में आ गया। हथेली कट कर पूरी तरह से अलग हो गई। युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

जिसके बाद लोगों की मदद से कटी हुई हथेली लेकर वह गंगा राम अस्पताल पहुंच गया। हाथ से अलग होने के करीब 10 घंटे के बाद चिकित्सकों ने युवक की हथेली को फिर से जोड़ दिया। अब घायल युवक ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

उत्तराखंड के रूद्रपुर में फैक्ट्री में काम करने वाला युवक एम मंडल (25) हर दिन की तरह फैक्ट्री में काम कर रहा था। काम करने के दौरान एक छोटी सी चूक हुई और उसका हाथ मशीन में आ गया।

मशीन में हाथ आने से उसकी हथेली कट कर अलग हो गई। फौरन उसे नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे दिल्ली के गंगा राम अस्पताल भेजा गया।

गंगा राम अस्पताल में पहले भी जुड़ चुके हैं कटे अंग

Separate palm rejoined with hand in ganga ram hospital after ten hours.

सर्जरी कर हथेली को हाथ से जोड़ने वाले सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सक डॉ. महेश मंगल ने बताया कि शाम में उनके पास मरीज के करीबी का फोन आया और उसके बाद पूरी घटना की जानकारी दी गई।

घटना के करीब 10 घंटे बाद तड़के तीन बजे के करीब मरीज गंगाराम अस्पताल पहुंचा। पूरी चिकित्सीय जांच-पड़ताल करने के बाद अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. महेश मंगल ने 8 दिसंबर को युवक की हथेली को हाथ से जोड़ दिया।

पांच दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखने के बाद हाथ और हथेली की जांच-पड़ताल करने के बाद शनिवार (13 दिसंबर) को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉ. मंगल ने बताया कि बताया कि इससे पहले भी अंगूठा कटने के बाद एक युवक इलाज के लिए पहुंचा था।

डॉ. मंगल ने बताया कि यदि शरीर का कोई अंग कट कर शरीर से पूरी तरह से अलग हो जाए तो उसे दोबारा जोड़ा जा सकता है, बशर्ते की उस अंग को सही तरीके से सुरक्षित रख कर अस्पताल तक लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed