{"_id":"6335942d9492a97afc67e505","slug":"sensation-after-finding-burnt-body-in-car-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कार में जली लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कार में जली लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 29 Sep 2022 06:27 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 29 Sep 2022 06:27 PM IST
सार
दिल्ली के रोहिणी इलाके में कार में जली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
इसी कार में मिली जली लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में रोहिणी के माजरा डबास और जटखोड़ गांव के बीच एक जली कार में शख्स की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृत युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे पीसीआर कॉल आया था और कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और जांच एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची जहां कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। कार में बैठा शख्स भी पूरी तरह से जल गया था।
विज्ञापन
पुलिस इस पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। शख्स की मौत कार जलने से हुई या किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है।
विज्ञापन