फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Senior security officer misplaced his walkie talkie???

VIP सुरक्षा में लगे अधिकारी की गलती पकड़ाई

Wed, 29 Oct 2014 03:20 PM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
Senior security officer misplaced his walkie talkie???

एक ओर दिल्ली त्रिलोकपुरी दंगे से जूझ रही है वहीं वीवीआईपी इलाके संसद भवन की सुरक्षा में ऐसी खामी सामने आई जो चौंका देने वाली है। बेहद संवेदनशील मामले में गलती करने वाले एक सीनियर अधिकारी हैं जो इसे छिपाने की कोशिश में पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


असल में संसद की सुरक्षा में लगे एक अधिकारी ने अपना वॉकी-टॉकी खो दिया। यह सुरक्षा अधिकारियों का ऐसा यंत्र होता है जिसपर गोपनीय जानकारियों का आदान-प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन


संसद भवन इलाके की सुरक्षा में लगे असिस्टेंट डायरेक्टर अजय कुमार ठाकुर ने 24 अक्टूबर को अपना वॉकी-टॉकी खो दिया। लेकिन उन्होंने इस गुमशुदगी की जानकारी किसी को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा जांच में लगी दूसरी एजेंसियां और एसपीजी जब अपने स्तर पर सुरक्षा घेरे की जांच कर रही थी तो उन्हें यह संवेदनशील यंत्र पड़ा हुआ मिला। तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस के पूछे जाने पर संसद भवन की सुरक्षा में लगी एजेंसी ने जब सारे वॉकी-टॉकी का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि अजय कुमार ठाकुर का वॉकी-टॉकी लापता है।

इस यंत्र से कंट्रोल होती है वीआईपी सुरक्षा

Senior security officer misplaced his walkie talkie???

इस बात का खुलासा सोमवार यानि 27 अक्टूबर को हुआ। अजय से पूछ-ताछ पर पता चला कि 24 अक्टूबर को वह अपनी ड्यूटी खतम करके उधोग भवन गए थे और वहीं अपना वॉकी-टॉकी भूल आए। अपनी गलती को छुपाने के लिए उन्होंने किसी को भी इसकी सूचना नहीं दी।

इसे इत्तेफाक ही कहा जाएगा कि यह संवेदनशील यंत्र किसी गलत हाथ में लगता इससे पहले ही एसपीजी ने इसे खोज निकाला।

गौरतलब है कि इस वीवीआईपी इलाके में लगे सुरक्षा कर्मिर्यों को इस तरह के यंत्र दिए जाते हैं जिससे कि वह अत‌ि-सुरक्षित इलाके में होने वाली हर गतिविधी पर निगाह रख सकें और इस बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें।

ऐसे में एक सीनियर अधिकारी द्वारा इस तरह की गलती से सुरक्षा व्यवस्‍था को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। संसद की सुरक्षा में लगी एजेंसी ही संसद और उसके आस-पास के इलाकों में लोगों और वाहनों के आगमन पर नियंत्रण रखती है।

साभार:mailtoday.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed