फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Senior officers of Delhi Police will keep an eye on the policemen on duty

Delhi: सादी पोशाक में होगी पहरेदारों की निगरानी, अधिकारी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर रखेंगे नजर

Wed, 25 Sep 2024 07:41 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Sep 2024 07:41 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अब सादे पोशाक में घूम-घूमकर ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस कर्मी व अधिकारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी लापरवाही करता पकड़ा जाता है, तो उसपर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Senior officers of Delhi Police will keep an eye on the policemen on duty
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अब सादे पोशाक में घूम-घूमकर ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस कर्मी व अधिकारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी लापरवाही करता पकड़ा जाता है, तो उसपर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

 
दरअसल, त्योहारों के दिन शुरू होने से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश दिया है। एलजी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को शहर में पर्याप्त पुलिस की उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस आयुक्त से वरिष्ठ अधिकारियों की सूची तैयार करने को कहा है। यह अधिकारी सुरक्षा की अनुपालन और पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी चार्ट, उनकी तैनाती का विवरण और उनके फोन नंबर नियमित निगरानी के लिए एलजी सचिवालय को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया दिल्ली में अपराध के खिलाफ रोकथाम के लिए पुलिसिंग को बढ़ाना होगा। इसे लेकर एलजी ने पुलिस बीट, चौकी के आसपास के सभी क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया है। एलजी ने पुलिस आयुक्त को सादे पोशाक में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित करने की भी सलाह दी है, जो क्षेत्रों में तैनाती और पुलिस की मौजूदगी के अनुपालन का निरीक्षण और रिपोर्ट कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed