{"_id":"636d529e1a99db742636a087","slug":"senior-employee-slit-throat-of-junior-in-delhi-bindapur-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलन में बना जल्लाद: वरिष्ठ कर्मचारी ने की कनिष्ठ की गला रेतकर हत्या, मालिक के इस फैसले से उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलन में बना जल्लाद: वरिष्ठ कर्मचारी ने की कनिष्ठ की गला रेतकर हत्या, मालिक के इस फैसले से उठाया खौफनाक कदम
Fri, 11 Nov 2022 01:06 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 01:06 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनय व जोगिंदर बिंदापुर स्थित एक कपड़े सिलने वाली फैक्टरी में काम करते थे। हाल में ही फैक्टरी मालिक ने कामकाज का जिम्मा विनय को सौंप दिया था। विनय कुछ ही महीने से कामकाज देख रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिंदापुर इलाके की एक फैक्टरी में कनिष्ठ को काम की जिम्मेदारी देने से नाराज वरिष्ठ कर्मचारी ने कनिष्ठ की गला रेतकर हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी ही सारा कामकाज देखता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को उत्तम नगर के बस टर्मिनल के पास से गिरफ्तार कर लिया। मृतक की शिनाख्त विनय प्रसाद के रूप में हुई है। जबकि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगिंदर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनय व जोगिंदर बिंदापुर स्थित एक कपड़े सिलने वाली फैक्टरी में काम करते थे। हाल में ही फैक्टरी मालिक ने कामकाज का जिम्मा विनय को सौंप दिया था। विनय कुछ ही महीने से कामकाज देख रहा था। इसके पहले यहां का कामकाज जोगिंदर देखता था। वह फैक्टरी का सबसे वरिष्ठ सदस्य था।
विज्ञापन
विनय को काम देने से वह अपमानित महसूस कर रहा था। बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान जोगिंदर ने विनय के गले को चाकू से रेत दिया और वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस विनय को पास के अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि वह उत्तम नगर बस टर्मिनल के पास आ सकता है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन