{"_id":"67307936ab3cfb90be0d5c13","slug":"senior-congress-leader-chaudhary-mateen-ahmed-joined-aap-in-presence-of-kejriwal-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी मतीन अहमद ने छोड़ा हाथ का साथ, केजरीवाल की मौजूदगी में आप में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी मतीन अहमद ने छोड़ा हाथ का साथ, केजरीवाल की मौजूदगी में आप में हुए शामिल
Sun, 10 Nov 2024 02:43 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:43 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मतीन अहमद हाथ का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
चौधरी मतीन अहमद आप में शामिल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके कांग्रेस नेता चौधरी मतीन अहमद रविवार को समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। सीलमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अहमद को पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की राजनीति में मतीन अहमद एक बड़ा चेहरा हैं। आप अपने कामों की वजह से जानी जाती है। इससे पहले केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि यमुना पार क्षेत्र में चौधरी मतीन अहमद जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते आए हैं। उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत है।
विज्ञापन
अहमद 1993 से 2015 के दौरान सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं। वह दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस अवसर पर केजरीवाल ने मतीन अहमद का आप में स्वागत करते हुए कहा कि वह यमुना पार क्षेत्र की जनता के बीच में रहकर उनकी सेवा करते आए हैं। इस दौरान दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर मतीन अहमद ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर आप में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह आप परिवार का हिस्सा बनाने के लिए केजरीवाल का धन्यवाद करते हैं। अब एकमात्र उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करना है।