{"_id":"5beef3b8bdec2269b059d8d6","slug":"selfie-point-will-be-built-on-signature-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः सिग्नेचर ब्रिज पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट, पुल के पास पार्किंग और पार्क भी होगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः सिग्नेचर ब्रिज पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट, पुल के पास पार्किंग और पार्क भी होगा विकसित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार सिग्नेचर ब्रिज पर सुरक्षित सेल्फी प्वाइंट बनाने की योजना पर काम कर रही है। सरकार की कोशिश इस पुल पर किसी तरह के संभावित हादसों को रोकने की है। सेल्फी प्वाइंट पर लोगों के सुरक्षित तरीके से तस्वीरें खींचने से पुल पर अफरातफरी का माहौल नहीं बनेगा। इस बारे में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दे दिया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने अपने निर्देश में कहा है कि सेल्फी प्वाइंट का विकास करने के साथ उस स्थान पर विशेष लाइटिंग का इंतजाम किया जाए। इसकी थीम सिग्नेचर ब्रिज ही रखनी है। संबंधित विभागों के सचिवों को जारी निर्देश में सिसोदिया ने कहा है कि ब्रिज के नजदीक बच्चों के लिए पार्क व पार्किंग का विकास किया जाए। इससे यह पर्यटन स्थल के तौर पर भी विकसित हो सकेगा। सिसोदिया ने कहा है कि जरूरत होने पर इसके लिए परामर्शदाता की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन