फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seema Sachin Story In a survey people got these answers in question asked about Seema s citizenship

Seema Haider: क्या सीमा को पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाए? या फिर भारत में ही रहने दिया जाए, मिला ये जवाब

Sun, 23 Jul 2023 04:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Jul 2023 04:50 PM IST
सार

सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या आप चाहते हैं कि पाकिस्तानी से आई सीमा हैदर भारत में ही रहे या फिर... उसे वापस पाकिस्तान ही भेज दिया जाना चाहिए। सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

विज्ञापन
Seema Sachin Story In a survey people got these answers in question asked about Seema s citizenship
सीमा हैदर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर और यूपी के ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की जब से लव स्टोरी सामने आई है तब से कई तरह के दावे हुए कई तरह के खुलासे हो चुके हैं। केंद्रीय एजेंसियां जासूसी के एंगल से जांच कर रही हैं। हाल ही में सीमा को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की चर्चा चली। अब मामला राष्ट्रपति भवन की दहलीज तक जा पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, सीमा ने भारत की नागरिकता पाने के लिए राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका का भी रुख किया है। मीडिया से बातचीत में देश के जाने माने वकील एपी सिंह ने खुद को सीमा का वकील बताया। साथ ही बताया कि सीमा को लेकर एपी सिंह ने राष्ट्रपति को दया याचिका दाखिल की। ऐसे में अब दो तरह के लोग सामने आ रहे हैं। जिसमें एक पक्ष सीमा को डिपोर्ट करने के पक्ष में है तो दूसरा उसे भारत की नागरिकता दिए जाने के समर्थन में। हाल ही में एक एक मीडिया समूह की ओर से इसको लेकर एक सर्व किया गया। जिसमें लोगों ने अपने-अपने मत रखे। 

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या आप चाहते हैं कि पाकिस्तानी से आई सीमा हैदर भारत में ही रहे या फिर... उसे वापस पाकिस्तान ही भेज दिया जाना चाहिए। हैरान करने वाली बात ये है कि सर्वे में भाग लेने वाली जनता में करीब 75 फीसदी लोगों ने यह जवाब दिया कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान डिपोर्ट कर दिया जाना चाहिए। महज 25 फीसदी लोगों ने ही यह इच्छा जताई है कि सीमा को यहीं रहने दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

18 घंटे की पूछताछ में सीमा ने दिए बेबाकी से जवाब
सीमा हैदर के पाकिस्तान से नोएडा आने की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझी हुई है। सीमा हर सवाल का सटीक जवाब और आत्मविश्वास से दे रही है। यूपी एटीएस की 18 घंटे की पूछताछ में सीमा ने जिस बेबाकी से जवाब दिए, ऐसा लगता है मानो उसे किसी ने ट्रेंड किया था। एजेंसियों को शक है कि सीमा का भारत आने का मकसद कुछ और भी हो सकता है। 

विज्ञापन

अब सीमा का होगा मनोवैज्ञानिक परीक्षण
जांच एजेंसी ने सीमा हैदर के मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराने की सलाह दी है। अब जांच एजेंसियां सीमा का मनोवैज्ञानिक परीक्षण करवा सकती है। इसे लेकर एजेंसियां मंथन कर रही हैं। एजेंसियां टेस्ट के लिए इजाजत के लिए जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में पूछताछ के दौरान सीमा के व्यवहार को असामान्य करार दिया है। इसी वजह से परीक्षण कराने की सलाह दी गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सीमा उलझे हुए सवालों से बचने का प्रयास करने के लिए कभी रोती तो कभी मुस्कुराने लगती है। 

सचिन से अधिक पूछताछ नहीं करने देना चाहती सीमा 
सीमा सचिन से अधिक पूछताछ नहीं करने देना चाहती। सचिन से सवाल पूछने पर कहती है कि उसकी कोई गलती नहीं है, जो पूछना है मुझसे पूछ लो। लेकिन सीमा किसी भी सवाल पर नाराजगी या गुस्सा नहीं प्रकट करती। पूछताछ में उसने कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया था। उधर, जब सचिन मीणा से सवाल किए तो सीमा यह कहती दिखाई दी कि उसकी कोई गलती नहीं है। जो भी सवाल करने हैं, उससे ही किए जाएं। सबसे ज्यादा शक इस बात पर है कि सीमा हैदर ने किसी भी सवाल पर आपा नहीं खोया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed