फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karwa Chauth 2023 Seema Haider Will Keep First Karva Chauth Fast For Sachin

सीमा हैदर भी रखेगी करवा चौथ का व्रत: बोली- सचिन की लंबी आयु की करूंगी कामना, भारत का हर त्योहार एक नई सोच देता

Tue, 31 Oct 2023 12:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 Oct 2023 12:10 PM IST
सार

वीडियो में सीमा हैदर ने कहा है कि पहले करवा चौथ को लेकर उनके वकील और मुंह बोले भाई एपी सिंह की मां की ओर से लहंगा, पूजन सामग्री समेत अन्य सामान भेजा गया है। सनातम धर्म की रीति-रिवाज के आधार पर करवा चौथ का व्रत रखूंगी।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Seema Haider Will Keep First Karva Chauth Fast For Sachin
सीमा हैदर रखेगी करवा चौथ का व्रत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा हैदर सचिन की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखेगी। करवा चौथ की पूजा का सामान सीमा के वकील और उनके मुंह बोले भाई एपी सिंह की मां की ओर से भिजवाया गया है। सीमा ने वीडियो जारी करते हुए इसकी जानकारी साझा की है। सीमा ने कहा है कि वह सनातम धर्म की रीति-रिवाज के साथ व्रत रखेगी। 

विज्ञापन

वीडियो में सीमा हैदर ने कहा है कि पहले करवा चौथ को लेकर उनके वकील और मुंह बोले भाई एपी सिंह की मां की ओर से लहंगा, पूजन सामग्री समेत अन्य सामान भेजा गया है। सनातम धर्म की रीति-रिवाज के आधार पर करवा चौथ का व्रत रखूंगी। पति की लंबी आयु के लिए कामना करूंगी। परिवार की सुख शांति के लिए भी कामना करूंगी। सीमा हैदर ने आगे कहा कि भारत इतना अच्छा देश है कि यहां का हर त्योहार एक नई सोच देता है। इतना सुंदर देश और कोई हो ही नहीं सकता। सीमा ने अपने मुंह बोले भाई एपी सिंह और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। जय श्रीराम और राधे-राधे बोलकर सीमा ने अपनी बात खत्म की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी सीमा हैदर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया था। सिर पर माता की चुनरी और हरी साड़ी पहनकर सीमा हैदर राधा बनी दिखाई दी थी। सीमा ने बॉलीवुड के गाने पर जमकर डांस करते हुए एक वीडियो भी बनाया था।  साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार भी पूरे भाव के साथ मनाया था। सचिन के रबूपुरा वाले घर पर वकील एपी सिंह पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीमा और सचिन समेत परिवार के सदस्यों के बीच राखी का पर्व मनाया था। सीमा हैदर ने एपी सिंह को राखी बांधी थी, इतना ही नहीं सीमा ने बड़े भाई के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed