फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pakistani Seema Haider in Loksabha Election 2024 Get Offer from Republican Party of India News in Hindi

सीमा लड़ेगी लोकसभा चुनाव! : सियासत में किस्मत आजमाएगी पाकिस्तानी महिला, केन्द्रीय मंत्री की पार्टी ने दिया ऑफर

Thu, 03 Aug 2023 04:21 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 03 Aug 2023 04:21 PM IST
सार

पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर को मोदी सरकार में शामिल राम दास अठावले की पार्टी ने राजनीति में आने का ऑफर दिया है। साथ ही कहा कि वह अपने सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाएंगे।

विज्ञापन
Pakistani Seema Haider in Loksabha Election 2024 Get Offer from Republican Party of India News in Hindi
सचिन, सीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की लॉटरी लग गई है। सीमा को एक के बाद एक ऑफर मिल रहे हैं। फिल्मों के बाद अब सीमा हैदर को तमाम राजनीतिक पार्टियों की तरफ से ऑफर मिल रहे हैं। दरअसल केन्द्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया ने सीमा हैदर को पार्टी ज्वॉइन करने का ऑफर दिया है जिसे सीमा हैदर ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर को मोदी सरकार में शामिल राम दास अठावले की पार्टी ने राजनीति में आने का ऑफर दिया है। साथ ही कहा कि वह अपने सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाएंगे। अब बस केन्द्रीय मंत्री की पार्टी को सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सीमा को क्लीन चिट मिलने का इंतजार है। 

विज्ञापन

 


सचिन के प्यार के खातिर चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने फिल्म साइन कर ली है। जल्द ही वह अभिनेत्री बनने वाली है। यह खबर तो आपने सुन ही ली होगी। अब केन्द्रीय मंत्री की पार्टी ने सीमा को अपने सिंबल पर चुनाव लड़वाने का ऐलान किया है। इससे पहले एनी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की टीम ने सीमा हैदर से मुलाकात की थी। फ़िल्म डायरेक्ट जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया था। सीमा हैदर टेलर मर्डर स्टोरी में भारत की तरफ से रॉ एजेंट का किरदार निभाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीमा गुलाम हैदर एक पाकिस्तानी महिला है, जो कराची की रहने वाली हैं। चार बच्चों की मां सीमा हैदर को 30 की उम्र में 2023 में पबजी खेलते हुए एक भारतीय से ऑनलाइन प्यार हो गया। उनका प्यार परवान चढ़ता गया और सीमा दुबई में काम कर रहे अपने पति और पाकिस्तान का अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी सचिन के पास पहुंच गई। दुबई और नेपाल होते हुए सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ चुपके से भारत की सीमा पार कर दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा पहुंची जहां प्रेमी सचिन रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed