फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seema Haider Pakistani husband Ghulam Haider filed petition in Surajpur court

सीमा-सचिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: पाकिस्तानी पति गुलाम ने दायर की याचिका, कहा- फर्जी दस्तावेज से हुई शादी

Thu, 28 Mar 2024 10:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Mar 2024 10:57 PM IST
सार

सीमा हैदर के के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने सूरजपुर न्यायालय में याचिका दाखिल की। याचिका में कहा गया है कि सीमा और सचिन ने फर्जी दस्तावेज से शादी की है। फर्जी तरीके से ही जमानत हासिल की है। 
 

विज्ञापन
Seema Haider Pakistani husband Ghulam Haider filed petition in Surajpur court
सीमा और सचिन

विस्तार

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के मामले में गुरुवार को उसके पति गुलाम हैदर ने सूरजपुर न्यायालय में याचिका दाखिल की। इसमें कहा गया है कि सीमा और सचिन ने फर्जी दस्तावेज से शादी की है। फर्जी तरीके से ही जमानत हासिल की है। इसके बाद अदालत ने जेवर पुलिस को नोटिस जारी किया है। 18 अप्रैल को जेवर पुलिस अपना जवाब दाखिल करेगी।
विज्ञापन


सीमा के पति पाकिस्तानी नागरिक गुलाम हैदर ने पानीपत निवासी अधिवक्ता मोमीन मलिक के जरिए अदालत में सीमा, पति सचिन व उसके पिता नेत्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए याचिका दाखिल की। सीनियर जज ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुशवाहा की अदालत में सुनवाई हुई। इससे पहले मोमिन ने 20 दिन पहले थाना जेवर पुलिस से भी लिखित में शिकायत की थी। अधिवक्ता मोमीन मलिक ने अदालत में दलील दी है कि सीमा हैदर के हर दस्तावेज में उसके पति के रूप में गुलाम हैदर का नाम दर्ज है। जब सीमा हैदर ने अदालत से जमानत हासिल की तब भी दस्तावेज में उसके पति का नाम गुलाम हैदर ही दर्ज है। इसके बाद अदालत ने जेवर पुलिस से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


शत्रु देश के निवासी की याचिका की वैधता नहीं
सीमा हैदर के अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि गुलाम हैदर शत्रु देश का नागरिक है। उनकी याचिका की भारत के अंदर कोई वैधता नहीं है। इसके अलावा सीमा हैदर के साथ यहां पर कुछ नहीं हुआ है। जो कुछ हुआ है पाकिस्तान में हुआ है। इसलिए गुलाम हैदर को जो कुछ करना है पाकिस्तान में करें। यहां पर माननीय न्यायालय के आदेश पर सीमा जमानत पर है। एटीएस जैसी संस्था मामले की जांच कर रही है। पूरी दुनिया में मां बच्चों की स्वाभाविक कस्टोडियन है। इसलिए जो भी याचिका दाखिल की गई है, वह मामले को गुमराह करने के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा हैदर, सचिन और उनके अधिवक्ता को मानहानि का नोटिस
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के मामले में उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने वकील माध्यम से सीमा, पति सचिन के साथ-साथ उनके अधिवक्ता एपी सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में एपी सिंह पर पांच करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया गया है। जबकि सीमा हैदर व सचिन मीना पर तीन-तीन करोड़ रुपये मानहानि का दावा किया गया है।


घटनाक्रम
2019- सीमा हैदर सोशल मीडिया के जरिए सचिन के संपर्क में आई।
2022- सीमा हैदर के पिता की मौत हो गई। उस समय भारत आने के लिए प्रयास किया। अनुमति नहीं मिली
10 मार्च 2023- सीमा हैदर नेपाल पहुंची। वहां सचिन भी पहुंचा। सात दिन रहने के बाद सीमा पाकिस्तान पहुंच गई।
10 मई 2023- सीमा हैदर फिर से चार बच्चों के साथ नेपाल पहुंची। यहां से पोखरा पहुंची। इसके बाद बस के जरिए भारत आ गईं। कहा जाता है कि नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में सीमा और सचिन ने शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed