फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seema Haider learned Hindi from Tenali Rama serial

ये इश्क का दरिया है : सीमापार की सीमा हैदर ने तेनालीरामा सीरियल से सीखी हिंदी, बॉलीवुड फिल्मों से तौर-तरीके

Mon, 10 Jul 2023 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा जेपी शर्मा/ दीपक सिंघल, ग्रेटर नोएडा /रबूपुरा
जेपी शर्मा/ दीपक सिंघल, ग्रेटर नोएडा /रबूपुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 05:58 AM IST
सार

सीमा कहती है कि पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्में खूब देखी जाती हैं। वह मोबाइल पर फिल्में देखती है। इससे उसे हिंदुस्तान पहनावे और तौर-तरीके की बखूबी जानकारी है। उसने तेनालीरामा सीरियल देखकर अच्छी हिंदी बोलना सीखी है।

विज्ञापन
Seema Haider learned Hindi from Tenali Rama serial
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पबजी पार्टनर सचिन मीणा के प्यार में चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर की हिंदी, भारतीय पहनावे और पूजा-पाठ की जानकारी से स्थानीय निवासी हैरान हैं। सीमा कहती है कि पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्में खूब देखी जाती हैं। वह मोबाइल पर फिल्में देखती है। इससे उसे हिंदुस्तान पहनावे और तौर-तरीके की बखूबी जानकारी है। उसने तेनालीरामा सीरियल देखकर अच्छी हिंदी बोलना सीखी है। सीमा ने बताया कि नेपाल में सात दिन तक सचिन के साथ समय बिताने के दौरान बॉलीवुड फिल्म के गीतों पर उसने लगभग 100 रील बनाईं थीं। इधर, सचिन के परिजन सीमा का धर्म परिवर्तन कराने की औपचारिकताओं के संबंध में जानकारों से सलाह ले रहे हैं।

विज्ञापन


सचिन मीणा के घर दूसरे दिन भी मीडियाकर्मी और सीमा हैदर से मिलने वालों का जमावड़ा लगा रहा। सीमा और सचिन की प्रेम कहानी में विदेश में बैठे लोग भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके चलते मीडियाकर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में यू-ट्यूबर भी रबूपुरा पहुंचकर सीमा और सचिन से मुलाकात कर रहे हैं। रविवार को सीमा ने गले में राधे-राधे का पट्टा डाला हुआ था। सीमा और उसके बच्चे जय श्री राम के जयकारे लगाते दिखे।
विज्ञापन


कभी चिकन बिरयानी पंसद करने वाली सीमा अब शाकाहारी बन चुकी है। सचिन का कहना है कि उनके घर में लहसुन का भी सेवन नहीं होता। सीमा ने बताया कि मार्च में जब वह पहली बार पाकिस्तान से नेपाल सचिन से मिलने पहुंची थी तो उसे लगा था कि उसका सपना हकीकत हो गया है। नेपाल में सचिन ने सीमा की मांग सिंदूर से भरी थी और एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिंदुस्तान में मरना मंजूर, पाकिस्तान जाना नामंजूर
सीमा हैदर ने एक बार फिर दोहराया कि वह सचिन से नेपाल में शादी कर हिंदू धर्म मन से अपना चुकी है। लेकिन धर्म परिवर्तन की सभी औपचारिकताएं पूरी करेगी। उसने पूजा पाठ शुरू कर दिया है। अभी वह केवल घर के मंदिर में ही पूजा कर रही है। इजाजत मिलेगी तो वह घर से बाहर भी मंदिर में पूजा करने जाएगी। उसने कहा कि वह हिंदुस्तान में रहकर मरना मंजूर करेगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी। अगर वह वहां गई तो लोग उसे पत्थरों से मार देंगे।

पति लगा रहा गुहार, सीमा सुना रही उत्पीड़न की कहानी
ग्रेटर नोएडा। सीमा हैदर का पाकिस्तान निवासी पति गुलाम हैदर जखरानी सऊदी अरब से कॉल कर पत्नी व बच्चों को वापस दिलाने की गुहार लगा रहा है। वहीं, सीमा हैदर पति गुलाम हैदर के नाम का जिक्र आते ही उसके उत्पीड़न की कहानी सुनाने लगती है। सीमा ने कहा कि उसका पति मारता-पीटता था। एक बार ईद पर उसने आंखों में मिर्च झोंक दी थी। वह घर छोड़कर अपने पिता के घर चली गई। लेकिन बाद में पिता ने फिर से गुलाम के घर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed