{"_id":"6ae21341244a7ae16007a931","slug":"seema-granted-bail-after-4-years-in-jail-but-the-doors-to-her-in-laws-home-are-closed-forever-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161189-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 4 साल जेल के बाद सीमा को जमानत, लेकिन ससुराल का दरवाजा हमेशा के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 4 साल जेल के बाद सीमा को जमानत, लेकिन ससुराल का दरवाजा हमेशा के लिए बंद
विज्ञापन
जाओ, लेकिन उस घर का रास्ता भूल जाओ जो कभी तुम्हारा ससुराल था : कोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पति की हत्या के आरोप में चार साल से अधिक जेल में बंद एक महिला को अदालत ने जमानत दे दी है। रोहिणी कोर्ट ने सीमा को रिहा करते हुए साफ कहा, जाओ... लेकिन उस घर का रास्ता भूल जाओ जो कभी तुम्हारा ससुराल था। फरवरी 2022 का है। रोहिणी सेक्टर-24 के पास गोलियों से छलनी एक शख्स सड़क पर पड़ा मिला। मृतक का नाम प्रदीप कुमार था। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो मामला प्रेम संबंध से जुड़ा। आरोप है कि प्रदीप की पत्नी सीमा के गौरव तीतोया नाम के शख्स से संबंध थे। हत्या से पहले सीमा ने ही गौरव को फोन करके बताया कि प्रदीप कहां और कब जा रहा है। बस, उसी सूचना के आधार पर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के पास सबूत भी भारी थे। इसमें सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, वित्तीय लेन-देन और गवाहों के बयान शामिल थे। इन्ही मसलों में कैद सीमा 22 फरवरी 2022 से जेल में थी।