फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security will be vigilant on Independence Day and Janmashtami in the capital

राजधानी में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा

Thu, 16 Jul 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
Security will be vigilant on Independence Day and Janmashtami in the capital
firing practice - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को लेकर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली कैंट स्थित नई पुलिस लाइन में फायरिंग का प्रशिक्षण देकर पुलिसकर्मियों की तैयारियों को परखा जा रहा है। 

विज्ञापन


उत्तरी जिले के कई थानों के पुलिसकर्मी फायरिंग रेंज में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा दूसरे जिले में भी सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। साउथ-ईस्ट जिले के भीड़भाड़ वाले बाजारों में कमांडो अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले एक सप्ताह से पुलिस पूरी तरह से चौकस है। इलाके में गश्त तेज करने के अलावा वाहनों की सघन जांच की जा रही है। खास कर दिल्ली की सीमा पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, इलाके के बड़े मंदिरों में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जा रहे हैं। इसके लिए मंदिर के प्रबंधकों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक की है और मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उसमें सुधार के उपाय किए जा रहे हैं।

मेटल डिटेक्टर को करवाया जा रहा दुरुस्त 
पुलिस का अनुमान है कि रोहिणी और उत्तर पश्चिम जिले के बड़े मंदिरों में जन्माष्टमी पर लोगों की भीड़ जमा हो सकती है। हालांकि कोरोना संकट होने की वजह से इस दफा लोगों की भीड़ न होने की उम्मीद है। 


फिर भी पुलिस सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में मंदिरों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रवेश द्वारों पर डोर मेटल डिटेक्टर को भी दुरुस्त करवाने का काम जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed