फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security will be decided before the meeting of Kejriwal and Maan

Delhi NCR News: केजरीवाल और मान की मुलाकात से पहले सुरक्षा होगी तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
- दोनों मुख्यमंत्रियों की सुरक्षित मीटिंग कराने के लिए दिल्ली और पंजाब पुलिस तिहाड़ जेल मुख्यालय में करेगी बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात कराने से पहले दोनों मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए दिल्ली और पंजाब पुलिस दोनों के आला अधिकारी शुक्रवार को 11 बजे बैठक करेंगे। तिहाड़ जेल मुख्यालय परिसर के उप निरीक्षक कार्यालय में होने वाली बैठक में दिल्ली पुलिस, तिहाड़ जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पंजाब पुलिस महानिदेशक जेल के अंदर सुरक्षा की योजना तैयार करेंगे। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात कराई जाएगी।


पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केजरीवाल से मिलने के लिए तिहाड़ प्रशासन से समय मांगा था, इसके बाद दिल्ली और पंजाब पुलिस ने दोनों मुख्यमंत्रियों की मीटिंग कराने से पहले जेल में इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने से पहले बैठक करने का फैसला किया है। जेल अधिकारियों ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा है कि दोनों मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और दिल्ली जेल नियमों के तहत अनिवार्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इससे पहले दिन में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वह और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जेल में मिलना चाहते थे, लेकिन जेल अधिकारियों ने इनके पास टोकन नंबर होते हुए भी मुलाकात रद्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed