फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security tightened in Delhi for the Prime Minister oath ceremony ban on flying everything from paragliders to

Delhi: प्रधानमंत्री शपथ समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा सख्त, पैराग्लाइडर से लेकर ड्रोन तक उड़ाने पर बैन

Fri, 07 Jun 2024 10:24 PM IST
Vikas Kumar एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Jun 2024 10:24 PM IST
सार

पुलिस को यह रिपोर्ट मिली है कि कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व या आतंकवादी, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Security tightened in Delhi for the Prime Minister oath ceremony ban on flying everything from paragliders to
ड्रोन - फोटो : एजेंसी

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने नौ जून को केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली के एनसीटी के अधिकार क्षेत्र में पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों को उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि यह प्रतिबंध दो दिनों तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन


पुलिस को यह रिपोर्ट मिली है कि कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व या आतंकवादी, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव 2024 में 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है। एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोदी को नौ जून की शाम सवा सात बजे उनके कैबनेट सहयोगियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। इससे पहले शुक्रवार को दिन में हुई बैठक में मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed