{"_id":"6978d7c18e8394b30c063a3c","slug":"security-tightened-at-metro-stations-till-29-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-121830-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 29 तक मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 29 तक मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सभी मेट्रो स्टेशनों पर 29 जनवरी तक सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का फैसला किया है। इस अवधि में स्टेशनों पर प्रवेश से लेकर बैगेज स्कैनिंग तक सुरक्षा जांच सामान्य दिनों की तुलना में अधिक कड़ी और विस्तृत होगी। डीएमआरसी ने यात्रियों को कहा है कि बढ़ी हुई जांच प्रक्रिया के चलते स्टेशनों पर प्रवेश में अतिरिक्त समय लग सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और घर से कुछ समय पहले निकलें। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि जांच के दौरान कतारों में खड़े रहते समय धैर्य और अनुशासन बनाए रखें।