{"_id":"65ef42f2318ce6676a0aaab3","slug":"security-increased-in-riot-affected-north-eastern-district-of-delhi-after-caa-implementation-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA: दंगा प्रभावित उत्तर-पूर्वी जिले में सुरक्षा बढ़ी, अर्द्धसैनिक बलों ने किया गश्त, ड्रोन से भी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA: दंगा प्रभावित उत्तर-पूर्वी जिले में सुरक्षा बढ़ी, अर्द्धसैनिक बलों ने किया गश्त, ड्रोन से भी निगरानी
Mon, 11 Mar 2024 11:14 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 11 Mar 2024 11:14 PM IST
सार
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागरिकता संशोधन अधिनियम का नोटिफिकेशन जारी होते ही राजधानी समेत देश के तमाम संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। दिल्ली में वर्ष 2020 में सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद दंगे भड़क गए थे, लिहाजा पुलिस यहां की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही बरतना नहीं चाहती है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सोमवार को नोटिफिकेशन जारी होने से पूर्व पूरे जिले में फ्लैग मार्च निकालने के अलावा सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया। कई जगह पुलिस ने ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की जा रही है। अमन कमेटी की अब तक 29 बैठकें हो चुकी हैं, इसमें एक बैठक जिला स्तर हुई। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि सीएए को लेकर लोगों में गलत-फहमी को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। हर थाने की पुलिस टीम को क्षेत्र के सभी बदमाशों व संदिग्ध लोगों की लिस्ट बनाकर उन पर नजर रखने के लिए कहा गया है। पुलिस ने आम लोगों से बिल्कुल भी न घबराने की अपील की है। यदि किसी को कुछ भी गलत लगता है तो उसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन