फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security increased in Delhi Metro passengers will undergo three level check

Delhi: मेट्रो में बढ़ी सुरक्षा, तीन स्तर की जांच से गुजरेंगे यात्री, समय पर पहुंचने के लिए जल्दी निकलें

Thu, 03 Aug 2023 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 03 Aug 2023 07:52 PM IST
सार

यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए लंबी लाइनों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में कई यात्री ट्वीट कर लंबी लाइनों की तस्वीरें व वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को मेटल डिटेक्टर जांच से पहले सुरक्षाकर्मी से जांच करवानी पड़ी रही है।

विज्ञापन
Security increased in Delhi Metro passengers will undergo three level check
दिल्ली मेट्रो (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। यात्रियों को तीन स्तर की सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में व्यस्त समय में मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान पर्याप्त समय लेकर निकलने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक मेट्रो में सुरक्षा की किसी तरह की चूक न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि, इस दौरान मेट्रो रेल सामान्य रूप से चल रही हैं।

विज्ञापन


यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए लंबी लाइनों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में कई यात्री ट्वीट कर लंबी लाइनों की तस्वीरें व वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को मेटल डिटेक्टर जांच से पहले सुरक्षाकर्मी से जांच करवानी पड़ी रही है। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद फिर से सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क गुरुग्राम के रैपिड रेल, एक्वा लाइन को मिलाकर करीब 390 किलोमीटर है और इस नेटवर्क पर कुल 286 मेट्रो स्टेशन हैं। सामान्य तौर पर मेट्रो स्टेशनों पर दो स्तरीय सुरक्षा जांच होती है, लेकिन अभी सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेट्रो ने सुरक्षा को लेकर तैयारी की है। मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा जांच को देखते हुए यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर सफर करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed