{"_id":"69f38f88280f85bf6b013b03","slug":"security-guards-body-found-under-suspicious-circumstances-at-hospital-under-construction-in-delhi-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: निर्माणाधीन अस्पताल में संदिग्ध हालत में मिला सुरक्षा गार्ड का शव, पुलिस कर रही मामले की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: निर्माणाधीन अस्पताल में संदिग्ध हालत में मिला सुरक्षा गार्ड का शव, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
Thu, 30 Apr 2026 10:51 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:51 PM IST
सार
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सुनील परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता था। वह जलेबी चौक, सुल्तानपुरी के एक निर्माणाधीन अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
Delhi Police
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के राज पार्क थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन अस्पताल की झाड़ियों में सुरक्षा गार्ड का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की शिनाख्त सुनील कुमार (37) के रूप में हुई है। सुनील इसी अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता था। बुधवार रात को वह ड्यूटी पर गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस उसे तलाश करती हुई अस्पताल पहुंची तो झाड़ियों में सुनील का शव मिला। पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। राज पार्क थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सुनील परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता था। वह जलेबी चौक, सुल्तानपुरी के एक निर्माणाधीन अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। बुधवार रात को वह ड्यूटी पर पहुंचा। इस बीच सुबह वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
टीम उसकी तलाश में अस्पताल पहुंची तो वहां उसका शव बरामद हुआ। छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। सुनील नशे के आदी था। माना जा रहा है कि नशे की हालत में गिरने से उसकी मौत हुई। मामले की छानबीन जारी है। बाकी लोगों से पूछताछ की जा रही है।