{"_id":"9c8f6594f6f11fc2d502703732dd065e","slug":"security-guard-killed-by-miscreants-choke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गार्ड की हत्या की, और फिर लूट टी फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले गार्ड की हत्या की, और फिर लूट टी फैक्ट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के उद्योग विहार में बदमाशों ने बुधवार की रात एक सुरक्षा गार्ड की गला दबाकर हत्या कर दी। बदमाश फैक्ट्री से लाखों का माल भी लूटकर ले गए। उद्योग विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट, हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को उद्योग विहार फेज-5 में एक सुरक्षा गार्ड का शव मिला। छानबीन के बाद उसकी पहचान लक्ष्मण सिंह पुत्र लल्लन सिंह के रूप में हुई। सुरक्षा गार्ड 608 नंबर फैक्ट्री में तैनात था। एसएलवी कंपनी में तैनात अन्य सुरक्षा गार्ड इंद्र सिंह मोहन के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है। जांच में माना जा रहा है कि गार्ड ने वारदात का विरोध किया। शव मिला दूसरी ओर खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में खेत से एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।
विज्ञापन