फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security away from the pistol shot, man injured.

सुरक्षाकर्मी की पिस्टल से चली गोली, युवक घायल

Wed, 22 Oct 2014 04:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2014 04:15 AM IST
विज्ञापन
Security away from the pistol shot, man injured.

ग्रेटर नोएडा के दादरी में मंगलवार शाम को एक घर में अचानक तीन गोली चलने से युवक घायल हो गया। घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के दोस्त कपिल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की पिस्टल से गोली चली है, जिसे सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही आरोपी को कपिल की सुरक्षा से हटा लिया गया है।

विज्ञापन


एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दादरी में रविंद्र हत्याकांड में गवाह कपिल को सुरक्षा गार्ड दिया गया है। कपिल मंगलवार शाम को दोस्त अंकित पाराशर के पास रेलवे रोड स्थित उसके घर गया था। कपिल के साथ उसका सुरक्षा गार्ड सुरेंद्र भी था। अंकित के घर कुछ अन्य दोस्त भी आए थे। इस दौरान सुरक्षा गार्ड सुरेंद्र अपनी 9एमएम पिस्टल को कमरे में रखकर टॉयलेट चला गया।
विज्ञापन


वापस आने पर उसने देखा की कपिल और उसके दोस्त पिस्टल के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इससे पहले की सुरेंद्र कुछ कह पाता तब तक पिस्टल से तीन गोलियां चल र्गइं। इसमें एक गोली अंकित पाराशर के पेट में लग गई जबकि दो उसके आसपास से निकल गईं। घटना के बाद शोर मचा दिया गया कि बदमाशों ने गोली चलाई है। पुलिस ने घायल को नवीन अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां से उसे कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी पुलिस ने कमरे से तीन खाली बरामद कर लिए हैं। एसपी ने बताया कि कपिल के गनर सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किससे चली।


ऐसी घटना हुई तो कार्रवाई
एसपी ने बताया कि कपिल से सुरक्षा वापस लेने की तैयारी भी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोगों को एक पत्र भेजा जा रहा है और सुरक्षाकर्मियों को भी इस बारे में जानकारी दी गई है कि अगर उनके साथ भी कभी भविष्य में ऐसी घटना होती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed