{"_id":"258a38173c1c5263e5a1f1089574f3c8","slug":"security-alert-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी अलर्ट के बाद चौकस हुई शहर की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी अलर्ट के बाद चौकस हुई शहर की पुलिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आतंकियों के घुसने की आशंका और आईबी व गृह मंत्रालय की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल चौकस हो गया।
विज्ञापन
बल को रात में गश्त करने के साथ-साथ अब दिन में भी हथियारों से साथ गश्त करने का निर्देश मिला है। इसके अतिरिक्त संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त की ओर से इस बाबत निर्देश मिल चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों व ट्रैक की सुरक्षा के लिए 15 सदस्यीय कमांडो टीम को फरीदाबाद सेक्शन में भेजा है। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी और कुछ आतंकियों के सीमा में घुसने की आ रही सूचना को देखते खुफिया एजेंसी ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
इसी को देखते हुए रेलवे सुरक्षा आयुक्त की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बल के जवान रात और दिन में बराबर चौकसी बरतें।
इस संबंध में आरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट चंद्रशेखर का कहना है कि आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही गंभीर है। इतना जरूर है कि अलर्ट जारी होने के बाद चौकसी और बढ़ा दी गई है। उन्होंने यात्रियों से भी सुरक्षा को लेकर सहयेग करने की अपील की है।
ट्रेनों की सुरक्षा बड़ी चुनौती
आरपीएफ ने स्टेशनों पर सुरक्षा तो चौकस कर दी, लेकिन शटल गाड़ियों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसके लिए एक बड़ी चुनौती है। पलवल से दिल्ली और दिल्ली से पलवल के बीच 22 शटल गाड़ियां दिनभर दौड़ती हैं।
इनमें तकरीबन डेढ़ लाख यात्री सफर करते हैं। भीड़ के कारण यात्रियों को लटक कर सफर करते हुए आसानी से देखा जा सकता है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी, अंदाजा लगाया जा सकता है।
बड़ी बात यह है कि ओल्ड, न्यूटाउन और बल्लभगढ़ जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन चारों ओर से खुले हुए हैं। इन स्टेशनों पर न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही डीएफएमडी आदि मशीनें। ऐसे में कोई भी दहशतगर्द आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो सकता है।