फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sector-71 crossway will be closed for one year of Nodia

नोएडा: एक साल के लिए बंद होगा सेक्टर-71 चौराहा

Sat, 22 Jun 2019 11:10 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 22 Jun 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Sector-71 crossway will be closed for one year of Nodia
सेक्टर-71 - फोटो : Social Media

शहर का सबसे बड़ा चौराहा सेक्टर-71 एक साल के लिए बंद होने जा रहा है। चौराहे पर जाम के झाम से निपटने के लिए अंडरपास बनाने का काम शुरू करने की तैयारी है। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने दौरा कर रूट डायवर्जन का खाका तैयार किया। एक सप्ताह में डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। चौराहा बंद होने के बाद लंबे समय तक यातायात व्यवस्था को यू-टर्न के सहारे चलाया जाएगा।

विज्ञापन


मास्टर प्लान रोड नंबर-3 के जरिए नोएडा को गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ने वाले सेक्टर-71 चौराहे पर अंडरपास बनाने की योजना कई सालों से लंबित थी। अब इस पर काम शुरू होगा। 780 मीटर लंबे अंडरपास का सेक्टर-72 से सेक्टर-62 की दिशा में किया जाएगा। साइट ऑफिस बना दिया गया है।
विज्ञापन


काम शुरू करने से पहले इस चौराहे पर यातायात को सुचारु बनाए रखना बड़ी चुनौती होगा। इसे ध्यान में रखकर शुक्रवार को अधिकारियों ने दौरा किया। प्राधिकरण का कहना है कि अंडरपास बनाने की समयसीमा 18 महीने तय की गई है, लेकिन एक साल में डायवर्जन से राहत देने की कोशिश की जाएगी। डायवर्जन लागू करने से पहले चौराहे को व्यवस्थित किया जाएगा। यू-टर्न व्यवस्थित तरीके से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे होगा रूट डायवर्जन

मॉडल टाउन, सेक्टर-62 के रास्ते सेक्टर-76, भंगेल डीएससी रोड और सिटी सेंटर की ओर जाने वाले वाहनों को बायीं ओर मुड़कर बाबा बालकनाथ मंदिर के सामने से यू-टर्न लेकर वापस चौराहे की ओर आकर बायीं ओर मुड़कर जाना होगा। सिटी सेंटर की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास से यू-टर्न लेकर जा सकेंगे।

भंगेल, डीएससी रोड और सेक्टर-76 की ओर से मॉडल टाउन, सेक्टर-62 और ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने वाले वाहन सिटी सेंटर की ओर जाकर यू-टर्न लेकर वापस आएंगे। ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने वाले वाहनों को साईं मंदिर के सामने से यू-टर्न लेने के बाद बायीं ओर मुड़कर जाना होगा।

सिटी सेंटर की ओर से ग्रेनो वेस्ट और भंगेल डीएससी मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को बायीं ओर मुड़कर साईं मंदिर के सामने बने यू-टर्न होकर बायीं ओर मुड़ना होगा। यहां से सीधे ग्रेनो वेस्ट जाया जा सकेगा, जबकि बाबा बालकनाथ मंदिर के सामने बने यू-टर्न से वापस आकर भंगेल की ओर जाया जा सकेगा।

ग्रेनो वेस्ट की ओर से सिटी सेंटर की ओर जाने वाले वाहनों को बायीं ओर मुड़कर सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन की ओर से यू-टर्न लेने के बाद फिर बायीं ओर मुड़कर सिटी सेंटर की ओर जाना होगा। जबकि मॉडल टाउन और सेक्टर-62 की ओर जाने के लिए यू-टर्न लेकर वापस आना होगा।

मार्शल तैनात करने की मांग

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर का मुख्य चौराहा बंद होने के बाद दिक्कतें बढ़ना तय है। ट्रैफिक डायवर्जन को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जाने की जरूरत है। ट्रैफिक पुलिस के पास इतना स्टाफ नहीं है कि यहां तैनात किया जा सके।

इसलिए बढ़ी समस्या

सेक्टर-71 चौराहा काफी पुराना है। साल दर साल ट्रैफिक का दबाव तो बढ़ता गया, लेकिन यहां जाम से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। चौराहे से भंगेल, होशियारपुर, ग्रेनो वेस्ट और एनएच-24 (अब एनएच-9) की तरफ जाने वाले रास्ते संकरे होने के कारण सुबह-शाम पीक समय में जाम जैसे हालात बने रहते हैं। हालांकि, एक हिस्से में डायवर्जन कर जाम से निपटने का प्रयास पहले से किया जा चुका है। अब चौराहा पूरी तरह बंद होने जा रहा है।

अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सेक्टर-71 चौराहे पर रूट डायवर्जन लागू होने जा रही है। इससे पहले हमने प्राधिकरण से यू-टर्न की व्यवस्था में कुछ सुधार करने के लिए कहा गया है।

मुकेश कुमार, वरिष्ठ अभियंता ने कहा कि एक हफ्ते में चौराहे पर काम शुरू कर दिया जाएगा। काम को जल्द से जल्द पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी, ताकि लोगों को दिक्कतें न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed