फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sector 55-56 connectivity halt due to 11 trees

पेड़ों के कारण सेक्टर 55-56 की कनेक्टिविटी लटकी

Thu, 24 Apr 2014 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 24 Apr 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्टर 55-56 की कनेक्टिविटी को वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रहण लगा दिया है। इससे पुल का निर्माण कार्य रुक गया है।

विज्ञापन


हुडा अधिकारियों के मुताबिक पुल के निर्माण के रास्ते में वन विभाग के 11 पेड़ आ रहे हैं, जिन्हें रास्ते से हटाने के लिए वन विभाग की एनओसी जरूरी है। इसके लिए डेढ़ वर्ष पहले वन विभाग में आवेदन कर दिया गया था। लेकिन वन विभाग की ओर से आज तक पेड़ काटने की एनओसी जारी नहीं की गई।

हैरानी की बात यह है कि इन पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग के अधिकारियों की ओर से हुडा से 2.5 लाख रुपये भी मांग की गई थी, जिन्हें दो माह पहले वन विभाग के पास जमा करवाया जा चुका है। हुडा कार्यकारी अभियंता सतपाल दहिया ने बताया कि वन अधिकारियों की ओर से बारबार आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन अभी तक एनओसी नहीं मिली है।
विज्ञापन


हरियाणा सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप तनेजा ने बताया कि 11 पेड़ों को हटाने के लिए लंबे समय से अनुमति मांगी जा रही है। लेकिन आज तक मिली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला वन अधिकारी भूप सिंह यादव ने बताया कि कुछ आपत्तियां वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से आई थी। जिन्हें दूर कर फिर से अनुमति के लिए फाइल ऊपर भेजी गई है। एनओसी आते ही अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। उच्चाधिकारियों से बातचीत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed