फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Secret team engaged in monitoring illegal construction in Shahberry

शाहबेरी में अवैध निर्माण की निगरानी में जुटी सीक्रेट टीम 

Sat, 07 Dec 2019 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
Secret team engaged in monitoring illegal construction in Shahberry
greater Noida Authority

शाहबेरी के कई बिल्डरों को पुलिस जेल भेज चुकी है। यहां अवैध निर्माण के दौरान प्राधिकरण व पुलिस अफसरों की उच्च स्तर पर जांच की गई है। मामले में एक बार फिर फ्लैट खरीदार ने आला अधिकारियों को कॉल और ट्वीट कर रात में अवैध निर्माण की शिकायत की है। 

विज्ञापन


शिकायत पर शाहबेरी में गुप्त रूप से पुलिस टीम तैनात कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध निर्माण करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


शाहबेरी निवासी फ्लैट खरीदार सचिन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को एक बिल्डर के निर्माणाधीन भवन पर अवैध निर्माण चल रहा था। जबकि पुलिस-प्रशासन निर्माण पूरी तरह से बंद होने का दावा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला पुलिस और मेरठ मंडल के आला अधिकारियों को कॉल कर इसकी शिकायत की। साथ ही सीएम योगी, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश समेत कई अधिकारियों को ट्वीट भी किया। 


इस संबंध में एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि शाहबेरी के एक फ्लैट खरीदार ने रात में अवैध निर्माण की शिकायत की थी। शिकायत पर शाहबेरी में अवैध निर्माण करने वालों की निगरानी व कार्रवाई के लिए सीक्रेट टीम बनाकर तैनात कर दी गई है। टीम में सादा कपड़े पहने पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अवैध निर्माण करते पकड़े जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed