फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Secret security operation: brought chota rajan on this route from airport

दिल्ली में राजन की पहली सुबह, एयरपोर्ट से यूं लाया गया उसे

Fri, 06 Nov 2015 08:09 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
Secret security operation: brought chota rajan on this route from airport

दिल्ली पुलिस, सीबीआई और देश की खुफिया एजेंसियां अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के सुरक्षा ऑपरेशन को टॉप सीक्रेट रखे हुए थे। सुरक्षा का जो प्लान तैयार किया गया था वह सीबीआई, खुफिया एजेंसियां व स्पेशल सेल के कुछ अफसरों को ही पता थी।

विज्ञापन


छोटा राजन के भारत पहुंचने पर ही नीचे वाले अधिकारियों को बताया गया। हालांकि रूट मैप पहले ही तैयार कर लिया गया था। बता दें कि आज सुबह करीब 5 बजे छोटा राजन दिल्ली पहुंचा है।
विज्ञापन


यहां राजन को लोधी रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय में रखा गया है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट से छोटा राजन को लाने का जिम्मा स्पेशल सेल को सौंपा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट से लाने के लिए रूट मैप तैयार

Secret security operation: brought chota rajan on this route from airport

स्पेशल सेल ने एयरपोर्ट से लाने के लिए रूट मैप तैयार किया गया था। राजन को लाने के लिए स्पेशल सेल ने कुल तीन रूट तैयार किए गए थे जिसमें स्पेशल सेल के पुलिसकर्मियों को ही तैनात किया गया था। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की सेंध से बचने के लिए ये इंतजाम किए गए थे।

रूट की सुरक्षा में लोकल पुलिस को शामिल नहीं किया गया था। माना गया था कि लोकल पुलिस को शामिल करने से छोटा राजन की सुरक्षा लीक हो सकती है।

स्पेशल सेल के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को हथियारों से लैस होकर तैयार रहने के लिए कहा गया था।

सुरक्षा को लेकर सभी प्लानिंग सीबीआई मुख्यालय से

Secret security operation: brought chota rajan on this route from airport

सेल में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को हथियार जारी कर दिए गए थे। इन पुलिसकर्मियों को उनके सुरक्षा प्वाइंट बता दिए गए थे जहां उन्हें तैनात होना था।


स्पेशल सेल की आधुनिक हथियारों से लैस स्वात टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया था। बता दें कि छोटा राजन की सुरक्षा को लेकर सभी प्लानिंग सीबीआई मुख्यालय से हो रही है।

बृहस्पतिवार देर रात तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी सीबीआई मुख्यालय में मौजूद थे।

राजन को तिहाड़ में भी रखा जा सकता है

Secret security operation: brought chota rajan on this route from airport

छोटा राजन को तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है। इसकी तैयारियों को लेकर तिहाड़ मुख्यालय में जेल महानिदेशक के साथ जेल अधिकारियों की बैठक हुई है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को जेल संख्या दो या तीन में रखने पर चर्चा हुई। हालांकि जेल संख्या दो सजायाफ्ता कैदियों के लिए है, लेकिन जेल महानिदेशक के पास विशेष अधिकार है कि वह किसी भी कैदी को सुरक्षा अथवा अन्य मापदंडों के आधार पर किसी भी जेल में रखने की इजाजत दे सकते हैं।

हालांकि जेल के एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल मुकेश प्रसाद ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है, जिसमें छोटा राजन को तिहाड़ जेल में रखने की बात हुई हो अथवा इस पर बैठक हुई हो। दरअसल, अभी तक यह स्पष्ट रूप से तय नहीं है कि छोटा राजन को तिहाड़ जेल ले ही जाया जाए।

बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस ने छोटा राजन के खिलाफ जितने भी मामले थे वो सभी सीबीआई को सौंप दिए हैं। ऐसे में राजन को कहां रखा जाएगा ये अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed