फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Secret ballot can help BJP to form gevernment in delhi.

दिल्ली में सरकार बनने का अब 'एक ही रास्ता'

Sat, 06 Sep 2014 04:54 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
Secret ballot can help BJP to form gevernment in delhi.

दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग द्वारा प्रदेश में सरकार बनाने के संबंध में राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है आखिर बीजेपी अपना बहुमत कैसे साबित करेगी।

विज्ञापन


दिल्ली विधान सभा में फिलहाल 70 विधायक हैं। बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 35 विधायकों का समर्थन चाहिए। जबकि फिलहाल उनके पास 32 विधायक ही हैं।
विज्ञापन


उधर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि वह अपने विधायकों की संख्या 28 मानकर चल रहे हैं।

असल में गत लोकसभा चुनाव में दिल्ली के तीन विधायक सांसद चुन लिए गए हैं। हालांकि अभी भी इन तीनों ने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। इसके अलावा शिरोमणी अकाली दल के एक विधायक भी बीजेपी के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बीजेपी के पास कुल विधायकों की संख्या 29 ही होती है। इस नंबर के साथ सरकार बनने की संभावना न के बराबर है।

गुप्त मतदान ही बनवा सकता है सरकार

Secret ballot can help BJP to form gevernment in delhi.

आम आदमी पार्टी के पास 27 विधायक हैं। बीजेपी को अगर इनका समर्थन चाहिए तो कम से कम 18 विधायकों को तोड़ना होगा। इससे कम विधायकों का दूसरी पार्टी में जाना दल-बदल कानून के खिलाफ होगा।

ठीक ऐसी ही स्थिती कांग्रेस के विधायकों के साथ भी है। उनके कुल 8 विधायक हैं और एंटी डिफेक्‍शन लॉ से बचने के लिए कम से कम 6 विधायकों को बीजेपी को अपने पक्ष में करना होगा।

ये दोनों ही संभावनाएं बहुत धुमिल दिखाई देती हैं। ऐसे में अब एक ही रास्ता है जो दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनवा सकता है। यह रास्ता है संसद द्वारा दिल्ली के उप राज्यपाल को दिया गया विशेषाधिकार।

एनसीटी एक्ट की धारा 9(2) के तहत उपराज्यपाल विधान सभा की विशेष बैठक बुला सकते हैं। इस बैठक में वह विधायकों को गुप्त मतदान के द्वारा सदन को अपना नेता चुनने को कह सकते हैं।

गौरतलब है कि किसी राजनीतिक पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता विधायक पार्टी द्वारा जारी व्हिप के विरोध में मतदान नहीं कर सकता। ऐसा करने पर वह एंटी डिफेक्‍शन लॉ का उल्लंघन करता है और उसकी सदस्यता रद्द की जा सकती है।

सिर्फ दिखावा हो सकती है पूरी कवायद

Secret ballot can help BJP to form gevernment in delhi.

राज्यपाल के गुप्त मतदान के लिए बुलाई गई बैठक में विधायक अपनी मर्जी से सदन के नेता के लिए मतदान कर सकते हैं।

हालांकि कयास यह भी लगाया जा रहा है कि भाजपा की यह पूरी कवायद सुप्रीम कोर्ट में नौ सितंबर को होने वाली सुनावाई को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि पिछले छह महीने में दिल्ली में सरकार बनाने के लिए उसने क्या प्रयास किया।

इस जवाब के बाद उसे जनवरी-फरवरी तक का समय मिल सकता है। इस दौरान हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव संपन्न हो चुके होंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव से खाली हुई दिल्ली की तीन विधान सभा चुनाव पर भी उपचुनाव संपन्न हो जाएगा।

इसके बाद सरकार के लिए हवा का रूख जानना आसान हो जाएगा। अब देखना यह है कि उप राज्यपाल के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार क्या फैसला लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed