फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Admission 2022 Delhi University Phase 2 Registration To Begin Today Know Process Here

DU Admission: दाखिले की दौड़ का दूसरा चरण आज से, पढ़ें क्या करें छात्र ताकि बढ़ जाएं एडमिशन के चांस

Mon, 03 Oct 2022 09:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Oct 2022 09:49 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले की दौड़ के लिए दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत छात्र कोर्स व कॉलेज की वरीयता भर सकेंगे। यह प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद सीट आवंटन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
DU Admission 2022 Delhi University Phase 2 Registration To Begin Today Know Process Here
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले की दौड़ के लिए दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत छात्र कोर्स व कॉलेज की वरीयता भर सकेंगे। यह प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद सीट आवंटन शुरू किया जाएगा। डीयू की छात्रों को सलाह है कि छात्र अधिक से अधिक कोर्स व कॉलेज का चयन करें, इससे छात्रों के दाखिले की संभावना बढ़ेगी। 

विज्ञापन

दूसरे चरण के तहत छात्रों को सीयूईटी अंकों के अलावा कोर्स व कॉलेज की वरीयता भरनी है। इसके आधार पर तय होगा कि किस छात्र को किस कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। छात्रों को वरीयता भरते हुए ध्यान देना है कि उन्हें उनके अंकों के हिसाब से कौन से कोर्स व कॉलेज भरना है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि कोर्स व कॉलेज की वरीयता ध्यान से भरें। हालांकि, छात्रों को अधिक से अधिक कोर्स व कॉलेज को भरना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर तक दस्तावेज कर लें तैयार
दाखिला की नई प्रक्रिया के तहत छात्रों को समय से अपने दस्तावेजों को भी समय से तैयार रखना होगा। इस संबंध में डीयू ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि छात्रों को 30 सितंबर तक अपने दस्तावेजों का तैयार रखना होगा। दाखिले के दौरान छात्रों का दस्तावेजों के सत्यापन किया जाएगा, इसके बाद दाखिला सुनिश्चित हो जाएगा। हालांकि, छात्रों को सलाह है कि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए समय से दस्तावेजों का सत्यापन पूरा करना है। 

विज्ञापन

आवंटित सीट को छोड़ने पर हो जाएंगे सिस्टम से बाहर 
डीयू में दाखिला की नई प्रक्रिया के तहत छात्रों को सावधानी से प्रक्रिया को पूरा करना है। ऐसे में यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि किसी छात्र को दाखिला प्रक्रिया में सीट आवंटित हो जाती है, तो उसे उस सीट को स्वीकार करना होगा। यदि छात्र आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करता है, तो छात्र को सिस्टम से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि दाखिला सुनिश्चित करने के लिए सीट स्वीकार करें। सीट आवंटन के बाद  छात्रों की योग्यता व दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा होने पर सीट पक्की हो जाएगी। 

पंजीकरण प्रक्रिया भी रहेगी जारी
डीयू में बेशक सोमवार से दाखिला का दूसरा चरण शुरू हो रहा है, हालांकि पहला चरण भी अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि छात्र आगामी 10 अक्तूबर तक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही कॉलेज व कोर्स की वरीयता को भी भर सकेंगे। बता दें कि इस साल डीयू से संबद्ध 67 कॉलेजों के 79 यूजी कोर्स की 70 हजार सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है, जबकि बीते वर्ष कुल 65 हजार सीटों के लिए दाखिले की दौड़ चली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed