फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   second inmate death due to coronavirus in Delhi Prisons Mahender Yadav ex MLA convict of 1984 riots

दिल्ली जेल में कोरोना वायरस से दूसरे कैदी की मौत, 1984 दंगों के मामले में सजा काट रहे थे पूर्व विधायक 

Sun, 05 Jul 2020 04:22 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 05 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
second inmate death due to coronavirus in Delhi Prisons Mahender Yadav ex MLA convict of 1984 riots
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

दिल्ली की जेल में कोरोना वायरस के कारण दूसरे कैदी की मौत हो गई है। शनिवार को महेंद्र यादव की दिल्ली के आकाश अस्पताल में मौत हो गई। महेंद्र यादव पालम विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और मंडोली जेल में 1984 दंगों के मामले में सजा काट रहे थे।

विज्ञापन


दिल्ली की मंडोली जेल के बैरक नंबर 14 में  15 जून कंवर पाल की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद 19 जून को जांच में पता चला था कि कंवर पाल कोरोना संक्रमित थे।  ये दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण किसी कैदी की पहली मौत थी। 
विज्ञापन


जिसके बाद कंवर पाल के बैरक में रहने वाले सभी 29 कैदियों की कोरोना जांच कराई गई थी। जांच में 17 कैदी  कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद 25 जून को कैदियों की दोबारा जांच की गई तो उसमें महेंद्र यादव समेत तीन कैदी और कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जुलाई को महेंद्र यादव को स्वास्थ संबंधी समस्याएं होने लगी। महेंद्र यादव को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर किया गया। यहां से उन्हें उसी दिन एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। 


जिसके बाद महेंद्र यादव के परिवार ने उन्हें द्वारका के आकाश हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती कराने का आग्रह किया। 30 जून को महेंद्र यादव को आकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को आकाश अस्पताल में महेंद्र यादव ने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed