फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Second Car Free Day in the capital today, Senior officials will also join.

राजधानी में आज दूसरा कार फ्री डे, वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल

Sun, 22 Nov 2015 10:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Nov 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
Second Car Free Day in the capital today, Senior officials will also join.

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग आज दूसरे कार फ्री डे का आयोजन कर रही है, जो कि द्वारका सेक्टर 3-13 से 7-9 के बीच मनाया जाएगा। इस बार इसका समय सुबह आठ से लेकर शाम चार बजे तक रहेगा।

विज्ञापन


कार फ्री डे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के साथ लोगों को सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मानव शृंखला के साथ सेक्टर 11 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से छह किलोमीटर की एक साइकिल रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


लोगों को इस मुहिम से जुड़ने का संदेश देने के लिए मानव श्रृंखला में वहां के स्थानीय आरडब्ल्यूए, स्कूल के प्रतिनिधियों के अलावा युवाओं की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह मनाया जाएगा कार फ्री डे

Second Car Free Day in the capital today, Senior officials will also join.

साथ ही साइकिल रैली में आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके साथ कार से चल रहे लोगों को फूल देकर उनसे कार छोड़ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का प्रयोग करने की विनम्र अपील की जाएगी।

परिवहन मंत्री गोपाल राय के मुताबिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के इस्तेमाल को बढ़ाकर ही हम प्रदूषण को नियंत्रित कर सकते है। इस लिए हम दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के साथ लोगों से कार फ्री डे के जरिए अपील कर रहे हैं ताकि वह निजी वाहन छोड़कर इनका इस्तेमाल करें।

उनके मुताबिक 22 अक्तूबर को होने वाले पहले कार फ्री डे का असर दिखा था इससे प्रदूषण स्तर पर कमी दर्ज हुई थी। इस लिए हर माह की 22 तारीख को कार फ्री डे मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed