फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Season wearing the blanket of fog, chilly winds extended cold.

मौसम ने ओढ़ी कोहरे की चादर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Mon, 18 Jan 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 18 Jan 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
Season wearing the blanket of fog, chilly winds extended cold.

इलाके में आज मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दोपहर साढे बारह बजे कोहरा छंटने के बाद जब धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। धूप में बैठे लोग जैसे ही छाया में आते थे उन्हें ठंड का एहसास होने लगता था।

दिन में धूप होने के बाद भी गलन बनी रही। बाजारों में दुकानों पर लोग अलाव जलाकर ठण्ड से बचते आये। शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई और लोग जल्द ही घर को लौट गए। क्षेत्र में लोगों की सुबह सर्द हवाओं व घने कोहरे के बीच हुई।
विज्ञापन


अधिक ठंड होने से सुबह के समय बाजार व सड़कें सूनी रहीं। सड़को पर इक्का-दुक्का वाहन ही चलते दिखे। उन्हें भी हेड लाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। जगह जगह लोग अलाव के सहारे बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने से क्षेत्रवासियों में एक बार पुन: अपने दिनचर्या में परिवर्तन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

बहरहाल ठंड पड़ने से  किसानों ने राहत की सांस ली है। उन्हें अपनी फसल के होने की उ मीद जगी है। किसान नोमान, जाकिर, शहीद, कासम आदि का कहना है कि ठंड के बीच में हल्की बारिश हो जाए तो फसल अच्छी हो जाएगी। इस समय किसानों की फसल ठंडक न होने से बढ़ नहीं रही थी। आज की ठंड किसानो की फसल में लाभदायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed