फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sealing investigation will be done by vijay goel

मोदी सरकार अब जता रही सीलिंग बंद करवाने की चिंता, 'सांप मर जाए लाठी भी ना टूटे' वाला होगा फॉर्मूला

Sat, 31 Mar 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
sealing investigation will be done by vijay goel
vijay goel

राजधानी में चल रही सीलिंग कार्रवाई बंद कराने के लिए रास्ता निकालने की कवायद शुरू हो गई है। केंद्र सरकार का प्रयास है कि ऐसा रास्ता निकाला जाए जिससे सीलिंग कार्रवाई भी बंद हो जाए और सुप्रीम कोर्ट को भी उस पर आपत्ति नहीं हो।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से रास्ता निकालने की जिम्मेदारी केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल को दी गई है। केंद्र सरकार चाहती है कि सीलिंग कार्रवाई बंद कराने के लिए अध्यादेश या फिर विधेयक नहीं लाना पड़े।
विज्ञापन


विजय गोयल ने पिछले दिनों केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने सीलिंग रोकने के संबंध में कई सुझाव दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से करेंगे आग्रह

sealing investigation will be done by vijay goel
supreme court

उन्होंने बताया था कि ये सभी सुझाव व्यापारियों से मुलाकात के बाद तैयार किए हैं। उधर केंद्र सरकार से जिम्मेदारी मिलने के बाद विजय गोयल ने एक बार फिर सीलिंग कार्रवाई बंद कराने के लिए मंत्रणा शुरू की है। वह व्यापारियों के साथ-साथ लोगों से भी बात कर रहे हैं। 

विजय गोयल ने पुरानी दिल्ली के व्यापारियों के साथ बैठक की है। इस दौरान दोनों पक्षों ने कानून की एक ही धारा से सीलिंग कार्रवाई का हल निकालने पर जोर दिया और इसके लिए कुछ समय की जरूरत है, क्योंकि दिल्ली में सीलिंग कार्रवाई कई उल्लंघन के मामले में चल रही है।

इसके लिए सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करना होगा। कोर्ट को बताया जाएगा कि सीलिंग कार्रवाई कम से कम एक साल तक स्थगित कर दी जाए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण का हतोत्साहित करने और पुराने अवैध निर्माणों को लेकर सर्वसहमति से नीति बनाने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed