फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sdmc mayor narendra chawla gave controversial statement about cleanliness

नए मेयर ने सफाई पर दिया विवादित बयान, कहा- मेट्रो में बनते हैं अमिताभ बाहर आते ही फैलाते हैं गंदगी

Thu, 26 Apr 2018 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
sdmc mayor narendra chawla gave controversial statement about cleanliness
narendra chawla - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण दिल्ली नगर निगम का महापौर बनते ही भाजपा पार्षद नरेंद्र चावला ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि आम लोग मेट्रो रेल में सफर करने के दौरान फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की भांति सफर करते है और सफाई का पूरा ध्यान रखते है, लेकिन मेट्रो रेल से बाहर आते ही वे गंदगी फैलाते है।

विज्ञापन

 

इसलिए उनको सफाई के मामले में जागरूक किया जाएगा। हालांकि उन्होंने बाद में अमिताभ बच्चन वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वे इस मामले में किसी पर सवाल नहीं उठा रहे है। अमिताभ बच्चन देश के विख्यात कलाकार है।

विज्ञापन


महापौर पद ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू होने के दौरान नरेंद्र चावला ने कहा कि अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि वह सबसे अधिक सफाई, स्वास्थ्य और पार्किंग व्यवस्था में सुधार पर जोर देंगे। इस संबंध में वह सभी 104 वार्डों का औचक निरीक्षण करेंगे। वहीं जल संरक्षण के बारे में विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श के बाद कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू किए स्वच्छता अभियान के प्रति दिल्ली के लोगों को जागरूक किया जाएगा और उनकी भागीदारी बढ़ाएंगे, क्योंकि जनता की भागीदारी से स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।

मेट्रो रेल में जागरूकता के कारण ही सफाई है, क्योंकि मेट्रो रेल में सफर करने के दौरान लोग स्वयं को अमिताभ बच्चन समझकर सफाई का ध्यान रखते है। मगर आम दिन चर्या में लोग सफाई के मामले में भारी लापरवाही करते है।

उन्होंने कहा कि पार्किंग समस्या के समाधान के लिए डीडीए से जमीन देने का आग्रह किया जाएगा। आरडब्ल्यूए और मार्किट एसोसिएशन के साथ मिलकर कई स्थानों पर स्टैक पार्किंग बनाने का काम किया जाएगा। वहीं उन वार्डों में डिस्पेंसरी खोली जहां अभी तक इसकी सुविधा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed