{"_id":"65c6e104f6263c137e030079","slug":"scrap-dealer-s-brother-shot-in-transaction-dispute-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लेन-देन विवाद में स्क्रैप डीलर के भाई को मारी गोली, केस दर्ज; आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लेन-देन विवाद में स्क्रैप डीलर के भाई को मारी गोली, केस दर्ज; आरोपियों की तलाश में पुलिस
Sat, 10 Feb 2024 08:06 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 10 Feb 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
शास्त्री पार्क इलाके में बृहस्पतिवार रात लेन-देन विवाद में एक स्क्रैप डीलर के भाई की पिटाई करने के बाद हमलावरों ने गोली मार दी। गोली पेट में लगी है। घायल की पहचान सोहेल के रूप में हुई है। उसका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार रात 10.20 बजे पुलिस को शास्त्री पार्क सी ब्लॉक गली नंबर नौ में एक स्क्रैप डीलर शाहरुख के भाई सोहेल को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सोहेल ने पुलिस को बताया कि वह पिता के साथ पार्किंग में काम करता है। तीन चार दिन पहले उसका फाजिल, प्रिंस और फरमान से रुपये की लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। रात में वह अपने भाई शाहरुख की स्कूटी पर घर के सामने बैठा था।
विज्ञापन
इसी दौरान तीनों अपने दो दोस्तों के साथ उसके पास आए। तीनों उसे समझौता के लिए बातचीत करने का बहाना कर अपने साथ लेकर जाने लगे। उसके मना करने पर तीनों आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों वाहिद और फाजल के साथ उसे खींचने लगे। विरोध करने पर उनलोगों ने उसके साथ मारपीट की। फरमान ने पिस्टल निकालकर उसके पेट में गोली मार दी और फिर हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन