{"_id":"6511d2b07eaa0030300b25c3","slug":"scorpio-driver-crushed-three-including-mother-and-son-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: स्कॉर्पियो ने मां-बेटे समेत तीन को कुचला, बुजुर्ग की मौत; कार के नीचे फंसी स्कूटी को काफी दूर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: स्कॉर्पियो ने मां-बेटे समेत तीन को कुचला, बुजुर्ग की मौत; कार के नीचे फंसी स्कूटी को काफी दूर तक घसीटा
Tue, 26 Sep 2023 12:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:04 AM IST
सार
कार एक बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुक गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा उखड़ गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय विहार इलाके में सोमवार सुबह शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने स्कूटी सवार मां-बेटे और एक बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं मां-बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने के बाद कार स्कूटी को काफी दूर तक घसीटती ले गई।
विज्ञापन
कार एक बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुक गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा उखड़ गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृत बुजुर्ग की शिनाख्त यूनुस (70) के रूप में हुई है। वह विजय विहार इलाके में सपरिवार रहते थे। वहीं घायल मां-बेटे की पहचान बुध विहार फेज एक निवासी सुमायनी (65) और कमल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार सुबह छह बजे रोहिणी सेक्टर एक इलाके में हुई। यूनुस सुबह में नमाज पढ़ने के बाद पैदल ही अपने घर की ओर जा रहे थे। जबकि मां-बेटे किसी काम के लिए घर से स्कूटी से निकले थे।
विज्ञापन
कार चालक बुध विहार फेस दो निवासी ऋषभ की लोगों ने पकड़ने के बाद पिटाई कर दी थी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। वह शराब के नशे में था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऋषभ पीतमपुरा स्थित एक बार में नौकरी करता है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय ऋषभ नशे में था और कार की रफ्तार काफी तेज थी।