फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scorching heat haunt Delhi on Tuesday maximum temperature expected to reach 42 degrees Celsius

Weather Update: दिल्ली में आज 35-45 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी, तापमान 42°C तक जाने के आसार

Tue, 07 May 2024 12:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 May 2024 12:17 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

विज्ञापन
Scorching heat haunt Delhi on Tuesday maximum temperature expected to reach 42 degrees Celsius
मंगलवार को दिल्ली में छाए रहेंगे बादल - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी में मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। ऐसे में धूल भरी आंधी के साथ 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलेगी। हालांकि, सूरज अपने तेवर दिखाएगा, इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। उधर, मौसम विभाग ने इस सप्ताहांत में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह धूप खिली रही। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और गर्म हवाओं ने लू का अहसास कराया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

विज्ञापन

पीतमपुरा में 42 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक पीतमपुरा इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पूसा में 42.1, जाफरपुर में 41.7, रिज में 41.6, आया नगर में 41.4, पालम में 40.8 व लोधी रोड में 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed