{"_id":"6594a612220e6907da0b8ff5","slug":"scooty-riding-mother-and-son-die-in-road-accident-in-delhi-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : वैन चालक हुआ मिर्गी से अचेत, स्कूटी सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत, एक राहगीर और बाइक सवार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : वैन चालक हुआ मिर्गी से अचेत, स्कूटी सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत, एक राहगीर और बाइक सवार जख्मी
Wed, 03 Jan 2024 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Jan 2024 05:41 AM IST
सार
वैन स्कूटी समेत मां-बेटे को करीब 200 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। इस बीच वैन ने कार, बाइक व राहगीर को भी टक्कर मारी और बुराड़ी फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन
आशा महाजन और बेटा कनिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुराड़ी में मां के जन्मदिन पर स्कूटी से मंदिर जा रहे मां-बेटे को ईको वैन ने रौंद दिया। वैन स्कूटी समेत मां-बेटे को करीब 200 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। इस बीच वैन ने कार, बाइक व राहगीर को भी टक्कर मारी और बुराड़ी फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराकर रुक गई। हादसे में मां आशा महाजन (52) और बेटे कनिक महाजन (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार रिंकू (30) व राहगीर गंगा प्रसाद (31) बुरी तरह जख्मी हो गए। लोगों ने वैन चालक दीपालपुर, सोनीपत निवासी राजू (39) की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
जांच में पुलिस को पता चला कि राजू को मिर्गी के दौरे आते हैं। हादसे के समय उसे दौरा आया था। इससे वह वैन से नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने राजू को प्राथमिक उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से मिर्गी के इलाज के पर्चे और दवाइयां बरामद हुईं हैं। हादसे के समय वह सोनीपत से सवारी लेकर जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन आ रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आशा परिवार के साथ बुराड़ी की तोमर कालोनी में रहती थीं। परिवार में सेना से रिटायर पति वेद प्रकाश के अलावा शादीशुदा बेटी है जो पति सूरज के साथ रोहिणी सेक्टर-3 में रहती है। कनिक ने चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई करने के बाद वजीरपुर की एक आईटी कंपनी में नौकरी शुरू की थी। सोमवार को आशा का जन्मदिन था। दोपहर में खाना खाने के बाद कनिक ने मां से मंदिर चलने के लिए कहा। दोनों निरंकारी पार्क के पास वाले मंदिर जाने के लिए स्कूटी से निकले। जैसे ही दोनों बुराड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो वैन ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही 10 फीट हवा में उछले मां-बेटे
प्रत्यक्षदक्षियों ने पुलिस को बताया कि पेट्रोल पंप के पास टक्कर लगते ही मां-बेटे करीब 10 फीट तक उछल गए। वैन में चार लोग बैठे थे। वैन स्कूटी को घसीटती हुई ले जाने लगी। रास्ते में उसने रिंकू की बाइक, कार व पैदल जा रहे गंगा प्रसाद को भी टक्कर मारी। वैन रुकी तो भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों को लगा कि आरोपी ने शराब पी हुई है, लेकि मिर्गी की वजह से वह होश में नहीं था। बुरी तरह पिटाई करने के बाद पुलिस को खबर दी गई।
पत्नी और जवान बेटे की मौत के बाद से वेद प्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। एक रिश्तेदार ने बताया कि रिटायर होने के बाद उन्होंने दूध का कारोबार किया। बेटे ने पढ़ाई के बाद नौकरी शुरू की तो उन्होंने काम बंद कर दिया। घटना के बाद कनिक की बहन का भी बुरा हाल है। मां के जन्मदिन के दिन वह काफी खुश थी। शाम को उसे रोहिणी से मां से मिलने बुराड़ी आना था। शाम करीब 7 बजे बेटी को मां और भाई की मौत की खबर मिली।
जाम के कारण आया था अंदर वाली सड़क पर
राजू सोनीपत से जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के बीच ईको वैन से सवारियां लाता और ले जाता है। सोमवार दोपहर वह सोनीपत से लौट रहा था। इस बीच खाटू श्याम मंदिर, अलीपुर पर जाम लगा हुआ था। जाम से राजू ने पेट्रोल पंप वाली सड़क पर वैन उतार दी। यहां से उसे दोबारा रिंग रोड पर आना था। पेट्रोल पंप के पास अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह अचेत हो गया। हादसे के बाद पुलिस को वैन की कोई सवारी नहीं मिली। हादसे के बाद सभी चले गए थे।