फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Schools will remain closed for two more days in these flood affected districts of Delhi

Delhi Flood: दिल्ली के इन बाढ़ प्रभावित इलाकों में आज और कल भी बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

Mon, 17 Jul 2023 02:00 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Jul 2023 02:00 AM IST
सार

आदेश में कहा गया है कि बाढ़ को देखते हुए स्कूलों में राहत शिविर चलते रहने की संभावना है। ऐसे में यमुना नदी की सीमा से लगे क्षेत्रों और प्रभावित जिलों दो दिन और स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Schools will remain closed for two more days in these flood affected districts of Delhi
दिल्ली में बाढ़ के बीच स्कूल जाने के लिए बैठी बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बाढ़ प्रभावित जिलों में 17-18 जुलाई को और स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को दो दोनों के लिए छात्रों के लिए बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि बाढ़ को देखते हुए स्कूलों में राहत शिविर चलते रहने की संभावना है। ऐसे में यमुना नदी की सीमा से लगे क्षेत्रों और प्रभावित जिलों में पूर्व, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम-ए, उत्तर, मध्य और दक्षिण-पूर्व के स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि जहां भी संभव हो स्कूल ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था कर सकते हैं। हालांकि शेष जिले उत्तर पश्चिम-बी, पश्चिम-ए, पश्चिम-बी, दक्षिण, दक्षिण वेस्ट-ए, साउथ वेस्ट-बी और नई दिल्ली के स्कूल सोमवार को खुले रहेंगे। सब कुछ सामान्य रहा तो बुधवार से यानी 19 जुलाई 2023 से सभी स्कूल सामान्य रूप से कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed