{"_id":"5ff3f5949412e40c6d523f51","slug":"schools-should-not-participate-in-any-programs-sponsored-by-tobacco-related-companies-advices-delhi-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू उत्पादों से संबंधित कंपनियों के प्रायोजित कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लें स्कूल, दिल्ली सरकार ने दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू उत्पादों से संबंधित कंपनियों के प्रायोजित कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लें स्कूल, दिल्ली सरकार ने दिया निर्देश
Tue, 05 Jan 2021 10:43 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली का एक स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी स्कूलों को कहा है कि वह तंबाकू उत्पादों से संबंधित कंपनियों के किसी भी प्रायोजित कार्यक्रमों में हिस्सा ना लें। इसके साथ ही स्कूलों, छात्रों व शिक्षण संस्थानों को इन कंपनियों की ओर से दिए जाने वाले पुरस्कारों व छात्रवृतियों को भी स्वीकार नहीं करना चाहिए। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में स्कूल प्राचार्यों को जारी एक पत्र में कहा गया है कि तंबाकू से होने वाले नुकसानों के मद्देनजर उन्हें ऐसे कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए, जिसकी प्रायोजक कंपनी किसी भी तरह से तंबाकू उत्पादों के उत्पादन, बिक्री या उपयोग को बढ़ावा देती हो।
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से यह पत्र स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी उन दिशा-निर्देशों के बाद आया है, जिसमें मंत्रालय ने जनता के स्वास्थय को देखते हुए तंबाकू उत्पाद से संबंधित किसी भी कंपनी के फाउंडेशन के किसी भी सहयोग को नहीं लेने को कहा था।
विज्ञापन