फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Schools receive another bomb threat

Delhi NCR News: स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
- धमकी भरे ईमेल में कहा गया, सावधान! ब्लास्ट करके उड़ा देंगे
विज्ञापन

- जांच के दौरान पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी भरे मेल आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका, सर्वोदय सीनियर सेकंडरी स्कूल, कुतुब मीनार और नजफगढ़ के कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल को शनिवार की सुबह धमकी भरे मेल मिले। स्कूल मैनेजमेंट ने जैसे ही मेल देखा, तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूल कैंपस खाली कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 7.00 बजे से ही बच्चे और स्टाफ स्कूल में पहुंचने शुरू हो गए थे। ऐसे में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को कॉमन एरिया में इकट्ठा कर लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला संज्ञान में आते ही बम स्क्वॉड, फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीमें अलग-अलग स्कूलों के कैंपस में पहुंचीं और जांच शुरू कर की।
विज्ञापन

थम नहीं रही धमकियों का सिलसिला
स्कूलों में बम की धमकी भरे मेल आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कई महीनों से कुछ दिनों के अंतराल पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि स्कूलों को मेल या फोन के माध्यम से धमकियां दी जा रही है। हर बार बच्चों को स्कूल कैंपस से बाहर निकाला जाता है। स्कूल बंद करवाए जाते हैं जिससे उनकी पढ़ाई को नुकसान होता है। हर बार पुलिस की टीमें परिसर की जांच करती हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल लगातार ई-मेल ट्रैक कर धमकी भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश करती है। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल मिली 500 से ज्यादा धमकियां
वर्ष 2025 में दिल्ली के 500 से ज्यादा स्कूलों को धमकियां मिल चुकी हैं। ज्यादातर धमकियां ईमेल के जरिए मिली हैं। सबसे पहले 7 फरवरी 2025 को नॉर्थ दिल्ली के अल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल को कॉल करके धमकी दी गई, जिसके चलते स्कूल खाली कराया गया, लेकिन धमकी फर्जी निकली। 14 जुलाई 2025 को नेवी स्कूल (चाणक्यपुरी) और डीपीएस पब्लिक स्कूल (द्वारका) को ईमेल के जरिए धमकी दी गई, लेकिन बम स्क्वायड की तलाशी में धमकी फर्जी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed