फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School students made history by winning the final of the NASA competition.

नासा प्रतियोगिता का फाइनल जीतकर रचा इतिहास

Mon, 10 Aug 2015 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 10 Aug 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
School students made history by winning the final of the NASA competition.

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने नासा द्वारा आयोजित इंटरनेशनल स्पेस सेटलमेंट डिजाइन प्रतियोगिता का वर्ल्ड फाइनल जीत लिया है। केनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा की ओर से यह 20वां वार्षिक आयोजन था।

विज्ञापन


स्कूल की चेयरपर्सन अमिता चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रों को एयरोस्पेस इंजीनियर की तरह काम करना पड़ा। उन्हें अंतरिक्ष में 24 हजार लोगों के घरों के निर्माण के लिए डिजाइन बनाने का काम करना था।
विज्ञापन


जिसमें छात्रों के इंजीनियरिंग, रचनात्मकता का प्रदर्शन, तकनीकी क्षमता, प्रबंधन कौशल, अंतरिक्ष पर्यावरणीय जानकारी, समूह कार्य, तकनीकी प्रदर्शन व स्पेस सेटलमेंट के डिजाइन को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटों में डिजाइन को करना था प्रस्तुत

School students made history by winning the final of the NASA competition.

इस वर्ष के प्रतिभागियों को पारदर्शी पदार्थ एल्युमीनियम ऑक्सीनाइट्राइड का प्रयोग करके मंगल ग्रह पर दो मुख्य सेटलमेंट और चार आउटलेइंग सेटलमेंट डिजाइन तैयार करने थे।

इस डिजाइन को 48 घंटों में प्रस्तुत करना था। स्कूल की टीम की फाइनल प्रस्तुति को निर्णायक मंडलों और एयरोस्पेस विशेषज्ञों की टीम ने काफी सराहा।

छात्र आभाष वैश्य ने कहा कि मंगल ग्रह में बनाई गई कॉलोनी, वहां भूमि की गुणवत्ता और धूल भरी आंधी के ऊपर आधारित रही। इस मौके पर एमिटी शिक्षण समूह के डॉ. अशोक कुमार चौहान, स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू सिंह उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed