{"_id":"5f0e4a46d11da301ea7a7fb1","slug":"school-children-will-not-be-on-red-fort-vvip-also-only-20-percent-on-independence-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त: इस बार लालकिले पर नहीं होंगे स्कूली बच्चे, वीवीआईपी भी केवल 20 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त: इस बार लालकिले पर नहीं होंगे स्कूली बच्चे, वीवीआईपी भी केवल 20 फीसदी
Wed, 15 Jul 2020 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : जी पॉल
आजादी के 73 सालों में पहली बार लालकिले के समारोह को सीमित करने के लिए हिस्सा लेने वालों की संख्या में कटौती की जा रही है। कोरोना संकट को देखते हुए इस बार 15 अगस्त के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों शामिल नहीं होंगे। साथ ही 20 फीसदी वीवीआईपी ही पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण लाइव सुन पाएंगे।
विज्ञापन
रक्षा सचिव अजय कुमार और एएसआई महानिदेशक ने पिछले हफ्ते लाल किले पर तैयारियों का जायजा लिया। कुमार ने कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बार आयोजन बिलकुल अलग होने वाला है, न बच्चे शामिल होंगे और न एनसीसी कैडेट।
विज्ञापन
पहले जहां लालकिले में ऊपर दोनों ओर करीब 900 वीवीआईपी बैठते थे इस बार सिर्फ 100 वीवीआईपी होंगे और उन्हें नीचे बैठना होगा। दर्शक दीर्घा में सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करना होगा।
विज्ञापन
1500 कोरोना विनर्स होंगे शामिल
आजादी पर्व में इस बार लालकिले पर 1500 कोरोना विनर्स (महामारी को मात देने वाले) हिस्सा लेंगे। इनमें 500 स्थानीय पुलिसकर्मी होंगे। शेष 1000 लोग देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आएंगे। पिछले साल तक करीब 10 हजार लोग इस आयोजन में शामिल होते थे।