{"_id":"5cc2b75ebdec225ef47aa569","slug":"school-bus-overturned-after-collision-with-tractor-trolley-in-manesar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर पलटी स्कूल बस , बाल-बाल बचे छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर पलटी स्कूल बस , बाल-बाल बचे छात्र
Fri, 26 Apr 2019 01:18 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानेसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानेसर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
हादसे में पलटी स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 स्थित पंचगांव-केएमपी चौक पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर होने पर बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। हादसे में बस के परिचालक को हल्की चोट आई, जबकि बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल दो थानों की सीमा के मध्य होने के कारण उनकी पुलिस मामला एक-दूसरे का करार देती रही। लिहाजा सीमा विवाद के चलते देर शाम तक किसी भी थाने ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रविंद्र नाथ टैगोर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जमलापुर की बस बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे पंचगांव चौक पार कर रही थी। बस में करीब 15 छात्र थे। तभी हाइवे पर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटने से उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ने स्कूल बस को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बस परिचालक हुआ घायल, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
बस में टक्कर इतनी जोरदार लगी कि वह पलट गई। बस के पलटने से उसमें सवार बच्चे घबरा गए और चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
लोगों ने बस में फंसे बच्चों के अलावा चालक-परिचालक को शीशे तोड़कर बाहर निकाला। इस दौरान सभी बच्चे सुरक्षित पाए गए जबकि बस के परिचालक को चोटें लगी हुई थी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर हादसे के बाद एनएच-48 पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।