फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SBI ATM broken, Rs 11.5 lakh stolen

Delhi NCR News: एसबीआई का एटीएम तोड़, साढ़े ग्यारह लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
- अलीपुर के बकौली गांव की वारदात, मशीन को आगे से तोड़कर कैश ट्रे लेकर भागे आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर के बकौली स्थित एसबीआई के एटीएम को तोड़कर साढ़े ग्यारह लाख की चोरी कर ली गई। पुलिस ने एटीएम की सुरक्षा करने वाली कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी के मुताबिक रविवार सुबह पुलिस को अलीपुर के बकौली गांव स्थित एसबीआई के एटीएम में चोरी होने की शिकायत मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस को एटीएम क्षतिग्रस्त हालत में दिखा। मौके पर एसबीआई एटीएम के रखरखाव और देखभाल करने वाली एफएसएस कंपनी के अधिकारी निर्वेद अवस्थी और मकान मालिक रतन लाल मौजूद थे। निर्वेद अवस्थी ने पुलिस को बताया कि परिसर के मालिक रतन लाल ने उन्हें सुबह में फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। एटीएम मशीन आगे से टूटी हुई थी और कैश ट्रे गायब थी। उन्होंने एटीएम में कैश होने की जानकारी हासिल की। जिसमें पता चला कि घटना के समय एटीएम में 11,50,100 रुपये थे। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। मामले की छानबीन करने के बाद अधिकारी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एटीएम और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed