फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sawan s Shivratri is tomorrow Kanwariyas will perform Jalabhishek in Shiva temples

Kanwar Yatra: सावन की शिवरात्रि कल, शिव मंदिरों में कांवड़िये करेंगे जलाभिषेक, किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Tue, 22 Jul 2025 06:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना सिटी/रबूपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना सिटी/रबूपुरा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Jul 2025 06:06 PM IST
सार

शिवरात्रि पर्व को लेकर मंगलवार को मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में विशेष रोशनी की गई है। भाईपुर गांव के पास स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव, रबूपुरा- रुस्तमपुर मार्ग पर प्राचीन व प्रसिद्ध जौनमाना चामुंडा मंदिर, पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर सीताराम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Sawan s Shivratri is tomorrow Kanwariyas will perform Jalabhishek in Shiva temples
कांवड़ ले जाते शिवभक्त और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के शिवालयों में बुधवार भोर से ही श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक करेंगे। गोमुख और हरिद्वार से गंगाजल लाए कांवड़िये रबूपुरा, जेवर, दनकौर और बिलासपुर के मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। साथ ही अन्य श्रद्धालु भी मंदिरों में शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, बेलपत्र चढ़ाएंगे। इस दौरान मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे। रबूपुरा में सबसे अधिक संख्या में कांवड़िये और अन्य श्रद्धालु पूजा करेंगे। 

विज्ञापन


गोमुख, हरिद्वार से लंबी-लंबी यात्रा तय कर कांवड़िये मंगलवार शाम शिवरात्रि पर जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए मंदिरों में एक सप्ताह पहले से ही तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं, शिवालय रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं। बाजारों में भी पूजा सामग्री की दुकान भी सज गई हैं। खादर क्षेत्र में भाईपुर गांव के पास स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव मंदिर के महंत राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मंदिर में मंगलवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर में रात्रि 12 बजे से कावड़ियों की लाइन लगनी शुरू हो जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर पर पुलिस, पीएसी व अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा चुकी है। इस दौरान मंदिरों के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

नानकेशवर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़
खादर क्षेत्र में भाईपुर गांव के पास स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव मंदिर में कावड़िये बुधवार भोर में जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। शिवरात्रि पर्व को लेकर मंगलवार को मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में विशेष रोशनी की गई है। भाईपुर गांव के पास स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव, रबूपुरा- रुस्तमपुर मार्ग पर प्राचीन व प्रसिद्ध जौनमाना चामुंडा मंदिर, पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर सीताराम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। कई मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

शिवरात्रि पर ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सावन के शिवरात्रि के पर्व को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने शहर भर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। बुधवार को शिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुबह से पुलिस बल की तैनाती रहेगी। 

विज्ञापन

शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग की जाएगी। इससे मंदिरों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की उचित जांच हो सकेगी और सुरक्षा व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा जा सकेगा। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए पुलिस ने मंदिर प्रशासन के साथ बैठक कर वाहनों की पार्किंग और रास्तों के लिए भी विशेष प्रबंध किए हैं जिससे यातायात बाधित न हो। शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मंदिरों के चारों ओर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है। पुलिसकर्मी भीड़ को संभालने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहेंगे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को भी प्रमुख मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर तैनात किया जाएगा।

कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पूरे दिन रही चौकसी
शिवरात्रि से एक दिन पूर्व मंगलवार को भी शहर के प्रमुख इलाकों और चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रही। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को सुबह से सड़कों पर उतरकर कांवड़ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। भीड़भाड़ वाले बाजार, मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी रही। पुलिस ने कांवड़ियों से अपील की है कि वह मंदिरों में जाते समय सहयोग बनाए रखें और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का साथ दें। भीड़भाड़ से बचने के लिए तय मार्गों का उपयोग करें और पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करें। सूरजपुर, एलजी गोल चक्कर, परी चौक, अल्फा चौक पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ियों के अलावा उनकी झांकियों को सावधानीपूर्वक निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed