{"_id":"68f16ce4db1425ecd9058b04","slug":"saving-the-lives-of-babies-born-at-23-weeks-added-a-new-chapter-to-medicine-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : 23 सप्ताह में जन्मे शिशुओं की जान बचाकर चिकित्सा में जोड़ा नया अध्याय, सफल जीवन-रक्षण से रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : 23 सप्ताह में जन्मे शिशुओं की जान बचाकर चिकित्सा में जोड़ा नया अध्याय, सफल जीवन-रक्षण से रचा इतिहास
Fri, 17 Oct 2025 03:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Oct 2025 03:38 AM IST
सार
फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल की टीम ने ऐसे तीन शिशुओं को स्वस्थ घर भेजकर इतिहास रच दिया। यह भारत में अब तक का सबसे कम आयु के शिशुओं का सफल जीवन-रक्षण मामला है।
विज्ञापन
शिशु(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिकित्सा क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए डॉक्टरों ने महज 23 सप्ताह में जन्मे शिशुओं की जान बचाई। फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल की टीम ने ऐसे तीन शिशुओं को स्वस्थ घर भेजकर इतिहास रच दिया। यह भारत में अब तक का सबसे कम आयु के शिशुओं का सफल जीवन-रक्षण मामला है। इन शिशुओं का जन्म केवल 500–600 ग्राम वजन के साथ हुआ।
विज्ञापन
वरिष्ठ नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया, 23 सप्ताह की गर्भावस्था को विकसित देशों में भी ‘ग्रे जोन ऑफ सर्वाइवल’ माना जाता था, लेकिन हमने इसमें सफलता पाई है। जानकारी के मुताबिक, 23 सप्ताह और पांच दिन की आयु वाले एक शिशु का जन्म 550 ग्राम वजन के साथ हुआ।
विज्ञापन
जन्म के बाद 30 मिनट तक उसे ऑक्सीजन और ग्लूकोज नहीं मिला और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजनों ने उम्मीद नहीं छोड़ी। 90 दिन तक एनआईसीयू में इलाज के बाद बच्चा दो किलो 200 ग्राम का हो गया और सामान्य मस्तिष्क व फेफड़ों की क्षमता के साथ घर भेजा गया। कुछ दिन बाद, 23 सप्ताह और 6 दिन में जन्मे जुड़वा बच्चों (एक लड़का व एक लड़की) को भी डॉक्टरों ने इसी तरह बचाया।
विज्ञापन
दोनों शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने बताया कि पहले शिशु को केवल 48 घंटे वेंटिलेशन की आवश्यकता पड़ी, जबकि आमतौर पर 23 सप्ताह के बच्चों को दो से तीन सप्ताह वेंटिलेशन पर रहना पड़ता है। मात्र छह दिन में उन्हें मां का दूध मिलना शुरू हो गया। 23 सप्ताह से पहले जन्मे शिशुओं के जीवन-रक्षण यानी बिना मस्तिष्क या फेफड़े की क्षति के जीवित रहने में यह सफलता प्राप्त की है।
