Delhi: बीड़ी पीने की शिकायत प्रिंसिपल से करने पर कर दी सौरभ की हत्या, दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सौरभ ने दोनों आरोपियों को स्कूल परिसर में बीड़ी पीते हुए देख लिया था इस पर सौरभ ने प्रिंसिपल को बताने की बात कही थी। जिसको लेकर दोनों ने सौरभ की हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के बदरपुर इलाके में नौवीं के छात्र सौरभ (14) की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव नाले में मिला। पुलिस को शव के पास खून से सने तीन से चार पत्थर और गमछा मिला है। वहीं, हत्या से गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार रात को स्कूल के सामने कई घंटे प्रर्दशन भी किया। बदरपुर पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर शव शुक्रवार शाम को परिजनों को सौंप दिया। स्कूल के ही दो छात्रों पर हत्या करने का आरोप है। सौरभ का स्कूल के कुछ छात्रों से झगड़ा चल रहा था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार, बृहस्पतिवार रात 8:20 बजे सूचना देने वाली महिला ने बताया कि वह सरकारी स्कूल, खाटूश्याम पार्क, मोलडबंद से बोल रही है। एक बच्चे को दो लड़कों ने मार दिया है। बदरपुर थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को नाले से स्कूल ड्रेस में सौरभ का शव मिला। पाठ्य पुस्तकों से भरा स्कूल बैग ऊंचाई पर पड़ा मिला।
बैग से करीब 5-6 गज की दूरी पर खून से सने पत्थर व सफेद रंग का गमछा मिला। जांच में पता लगा कि सौरभ डी-132, बिलासपुर कैंप, मोलड़बंद गांव में परिवार के साथ रहता था। वह निगम स्कूल, ताजपुर पहाड़ी 9वीं का छात्र था। सौरभ बृहस्पतिवार सुबहस्कूल गया था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। पुलिस ने स्कूल के कुछ छात्रों व युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।